Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Neetu Chopra Parwaz: कौन हैं नीतू चोपड़ा, जो लिफ्ट लेकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कर रहीं 5 देशों की यात्रा

Who is Neetu Chopra Parwaz: राजस्‍थान के उदयपुर की नीतू चोपहड़ा नेपाल, भूटान, म्‍यांमार, थाईलैंड और बांग्‍लादेश की यात्रा पर है।

Neetu Chopra World Record: मिलिए इनसे। ये हैं नीतू चौपड़ा। विश्‍व रिकॉर्ड बनाने निकली हैं। पांच देशों की यात्रा करके। वो भी बिना पैसे के। राहगीरों से लिफ्ट लेकर।

नेपाल, भूटान, म्‍यांमार, थाइलैंड व बांग्‍लादेश की यात्रा करने वाली नीतू चोपड़ा राजस्‍थान के नए जिले बालोतरा की रहने वाली हैं। बीते कुछ सालों से उदयपुर में रह रही हैं।

Neetu Chopra Parwaz

मीडिया से बातचीत में नीतू चोपड़ा कहती हैं कि सोलो ट्रेवल के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही हूं। भारत से नेपाल पहुंच चुकी हूं। तीन साल में पांच देशों की यात्रा पूरी कर लूंगी। एक साल हो गया बिना पैसे के लोगों से लिफ्ट लेकर सफर करते।

नीतू को सामना करना पड़ा इन दिक्‍कतों का

विदेश में यात्रा और वो भी बिना पैसे की। दिक्‍कतों तो खूब आती हैं। नीतू के सामने भी आईं, मगर मजबूत इरादों के दम पर नीतू ने हर मुश्किल को पार पाया है। नीतू कहती हैं कि अब तक के सफर में कई बुरे अनुभव भी हुए हैं। अच्‍छे लोग भी मिले। कई बार तो जान तक बन आई थी। नीतू कहती हैं कि उसने बताया कि वो बिना पैसों के अकेली विदेश यात्रा पर जा रही है तो पहले परिजन चिंतित हुए। अब उसके मजबूत इरादों के चलते परिवार का खूब सपोर्ट मिल रहा है।

नीतू चोपड़ा इस रास्‍ते से जाएगी भूटान

नीतू ने भारत से नेपाल में रकसोल-बीरगंज बॉर्डर से प्रवेश किया। नेपाल में पोखरा, अन्‍नपूर्णा बेस कैंप, चितवन, लुम्बिनी, वाल्‍मीकि नगर की यात्रा पूरी करके काठमांडू पहुंची। वहां पर भारत-नेपाल मैत्री समाज की ओर से उनका स्‍वागत किया गया। अब नीतू एवरेस्‍ट बेस कैंप व अपर मुस्‍टांग होते हुए जयगांव के रास्‍ते भूटान की सीमा में दाखिल होंगी। यह सफर भी नीतू बस, ट्रक व जीप में लिफ्ट कर रही हैं। अपनी पूरी यात्रा को नीतू ने परवाज नाम दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+