राजस्थान में शुरू होगा नौतपा तो क्या होंगे हाल, जब अभी सूर्य देव बरसा रहे आग

Rajasthan Weather News: राजस्थान में इसी महीने में नौतपा शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही प्रदेशवासियों की चिंताएं बढ़ गई है कि आखिर जब इन दिनों ही लू के थपेड़े असहनीय हो गए है तो फिर नौतपा में क्या हाल होगा।

राजस्थान में जयपुर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, बाड़मेर सहित सभी जिलों में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते सूर्य देव भी अपने तीखे तेवर दिखा रहे हैं। गर्मी की वजह से जहां आम जनजीवन भी बेहाल हो रहा है।

nautapa-will-start-in-rajasthan-this-month-suryadev-will-rain-fire-there-will-be-change-in-monsoon

राजस्थान सहित कुछ राज्यों में बेमौसम बारिश से लोगों को राहत मिली है। लेकिन ये ज्यादा समय के लिए नहीं है. ऐसे में नौतपा इस बार 25 मई से शुरू होने जा रहा हैं। इन 9 दिनों में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाएगी। इस कारण सूरज की तपिश ज्यादा महसूस होगी।

लोग गर्मी से बचने के लिए कई प्रकार के जतन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अगर तापमान की बात की जाए, तो भीलवाड़ा में तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच पहुंच गया है। यहां दिन ही नहीं, रात में भी लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है।

ऐसे में भीलवाड़ा शहर की सड़के भी चिलचिलाती धूप के बीच सुनसान नजर आ रही हैं। जो व्यक्ति बाजार में निकल रहे हैं, वह भी कई प्रकार के जतन अपनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग तो बाजार में निकलते समय अपने फेस को पूरी तरह कवर कर रहे हैं. वहीं कई लोग छांव ढूंढकर ठंडे पदार्थ का आनंद ले रहे हैं।

जानकार मानते है कि इस साल 2024 में नौतपा 25 मई से 2 जून तक चलेगा। सूर्यदेव 25 मई को सुबह 3:16 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 9 दिन रोहिणी नक्षत्र में विराजित रहेंगे, जिसके चलते 2 से 7 जून तक सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

सूर्यदेव जब रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं, तो नौतपा कहलाता है। ज्येष्ठ की शुरुआत नौतपा से ही होती है। नौतपा वैसे 15 दिन का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन ज्यादा गर्म होते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए, तो मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और धरती के बीच की दूरी कम हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+