नकली चांदी को असली बताकर सुनारों को लगाता था चूना, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, डेढ़ किलो चांदी बरामद
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सर्राफा व्यवसायियों को पिछले कुछ समय से एक नटवर लाल नकली चांदी को असली बताकर सस्ते दामों में बेचकर चूना लगा जाता। ऐसा एक नहीं बल्कि कई सर्राफा व्यवसायियों के साथ हुआ। इस बार सर्राफा व्यवसायियों ने इस नटवर लाल को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा नटवर लाल के कब्जे से डेढ़ किलो नकली चांदी जप्त की गई है।

अजमेर उत्तर वृताधिकारी जिनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सर्राफा मार्केट में पिछले कुछ समय से एक शातिर नटवरलाल बाजार में चांदी बेचने तथा खरीदने का काम किया करता था। यह शख्स आए दिन नकली चांदी को असली बताकर सर्राफा व्यवसायियों को बेच जाता। इसकी आम चर्चा होने पर हर व्यवसायी सतर्क हो गया। रविवार को भी यह नटवरलाल डेढ़ किलो चांदी की दो सिल्लियां लेकर नया बाजार पहुंचा तो व्यवसासियों ने उसे दबोच लिया। उसके सामान की तलाशी ली तो दो चांदी की सिल्लियां मिली। जिसके उपर तो चांदी है लेकिन अंदर से अन्य ही कोई धातु मिली। उसे पकड़ कर कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। जैन ने कहा कि पकड़े गए आरोपी का नाम साकलचंद है। वह कहां का रहने वाला है फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह खुद को लगातार अलग-अलग स्थान का रहने वाला बता रहा है।
तीन व्यवसायियों ने दी शिकायत
जैन ने कहा कि अब तक पुलिस को तीन सर्राफा व्यवसायियों की ओर से शिकायत मिल चुकी है। शिकायत में एक ने बताया कि गत दिनों ही शातिर साकलचंद उसे साढ़े चार किलो चांदी बेच गया था जो बाद में नकली निकला। वहीं दूसरे व्यापारियों ने भी अपने साथ हुई ठगी की दास्तां बयां की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी कहां से यह माल लाता था। इस संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- अमेठी चुनाव के मद्देनजर भाजपा में हलचल तेज, कांग्रेस ने कसी कमर, लगाई 121 चौपालें
-
Dubai Gold Rate Today: दुबई vs भारत, कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना? आज के ताजा रेट देखें -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
Silver Rate Today: चांदी हाई से 2 लाख सस्ती, पिछले कुछ दिनों में 6000 बढ़ी कीमत, ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, 3666 रुपये बढ़े दाम, खरीदने से पहले देखें आपके शहर का ताजा रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Video Viral होते ही खत्म हुई खानदानी रईसी! Petrol Pump पर तेल से स्कॉर्पियो धोने वाले के साथ ये क्या हुआ? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications