LokSabha Election: एससी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य का बड़ा दावा,इस बार राजस्थान में होगी हैट्रिक
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के नेताओं के साथ अब अग्रिम संगठन भी सक्रिय हो गए है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक ली।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। और कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ एससी वर्ग के वोटबैंक को लूटने का काम किया। एससी वोटबैंक को कभी कांग्रेस ने अपना नहीं समझा। जिसके चलते आज भी एससी वर्ग आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है।
वहीं लोकसभा चुनावों को लेकर भी राजस्थान की 25 सीटों पर हैट्रिक के साथ जीत का दावा करते हुए कहा कि राजस्थान की 25 सीटें जितने के साथ देश में 400 पार का लक्ष्य इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हासिल करेगी।
बैठक के दौरान जयपुर नगर निगम ग्रेटर व हेरिटेज के अनुसूचित जाति वर्ग के पार्षद भी मौजूद रहे। भाजपा राजस्थान की प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान व मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सतीश चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने मोर्चा द्वारा अब तक किए गए सभी कार्यक्रमों व अभियानों पर विस्तृत चर्चा तथा आगामी लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना व आगामी अभियानों को लेकर रोडमैप प्रस्तुत किया।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा मोर्चा द्वारा अब तक किए गए कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की व आगामी लोकसभा चुनाव व आगामी अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 में से 25 सीट जीताने का संकल्प दिलवाया, अनुसूचित जाति बाहुल्य 15 लोकसभा सीटों का चयन कर प्रत्येक लोकसभा में एक प्रभारी नियुक्त करने सहित अनुसूचित जाति बाहुल्य बूथ को जीतने की कार्य योजना बनाई गई।
वर्तमान में चल रहे दलित युवा संवाद व बस्ती संपर्क अभियान के तहत अधिक से अधिक अनुसूचित बस्तियों में संपर्क कर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए आह्वान किया।
प्रदेश पदाधिकारी बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने डॉ भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के झालाना स्थित छात्रावास में छात्रों के साथ संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना तथा यथासंभव उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का विश्वास दिलाया।
वार्ड नंबर 107 में विकसित भारत संकल्प के तहत संकल्प पत्र हेतु सुझाव के लिए बस्ती संपर्क के माध्यम आयोजित बैठक को संबोधित कर केंद्र की जनकल्याणकारी जानकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी तथा विकसित भारत के संकल्प के लिए लोकसभा चुनाव हेतु संकल्प पत्र के लिए आम लोगों के सुझाव आमंत्रित किए।












Click it and Unblock the Notifications