Tractor se Hatya: युवक को ट्रैक्‍टर से रौंदकर मारने में बड़ा खुलासा, हत्‍या की असली वजह व आरोपी चौंकाने वाला

murder in Bayana Bharatpur rajasthan: जमीनी विवाद में राजस्‍थान के भरतपुर के बयाना थाना इलाके के गांव अड्डा में युवक को ट्रैक्‍टर से कुचलकर मार दिया।

Tractor Viral Video Bharatpur Rajasthan: राजस्‍थान के भरतपुर जिले के बयाना पुलिस थाना इलाके के गांव अड्डा में 25 अक्‍टूबर 2023 को नरपत सिंह गुर्जर (निरपत सिंह) की ट्रैक्‍टर से कुचलकर हत्‍या किए जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। (वीडियो नीचे)

बयाना पुलिस अपनी शुरुआती जांच के आधार पर जो दावा कर रही उसमें नरपत सिंह की हत्‍या की असली वजह और इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने का नाम हर किसी को चौंका रहा है।

Tractor se Hatya

सबसे पहले जानिए हुआ क्‍या था?

एएसपी ओमप्रकाश कलवाली के अनुसार गांव अड्डा में बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के परिवार के बीच जमीन को लेकर लंबे समय विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़े होते थे। पांच दिन पहले भी झगड़ा हुआ तो दोनों पक्षों ने शिकायत दी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 लोगों को पाबंद किया। बुधवार को नरपत सिंह गुर्जर को ट्रैक्‍टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पहले हत्‍या का आरोप दूसरे पक्ष पर

बयाना में नरपत सिंह गुर्जर को ट्रैक्‍टर से आठ बार कुचलकर मार देने की घटना 25 अक्‍टूबर को दिनभर सुर्खियों में रही। शुरुआत में आरोप लगा कि विवादित जमीन पर ट्रैक्‍टर से जुताई हो रही थी। झगड़ा हुआ, जिसमें दूसरे पक्ष ने नरपत सिंह गुर्जर पर ट्रैक्‍टर चढ़ा दिया।

अब हत्‍या का आरोप सगे भाई पर

बयाना पुलिस थाना के एएसआई ओमप्रकाश के अनुसार नरपत सिंह गुर्जर की हत्‍या उसके छोटे भाई दामोदर सिंह गुर्जर के हाथों हुई है। वायरल वीडियो में ट्रैक्‍टर चालक का हुलिया दामोदर से मिल रहा है और पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आस-पास के लोग भी यही बता रहे हैं कि दामोदर ने ही अपने भाई की जान ले ली। दामोदर ने सबके सामने जमीन पर लेटे अपने बड़े भाई नरपत सिंह गुर्जर को एक बार नहीं बल्कि आगे-पीछे करके 8 बार उसे ट्रैक्‍टर से रौंदा, जिससे उसके भाई की मौत हो गई।

Tractor se Hatya

दामोदर बोला-भाई पर गलती से चढ़ गया ट्रैक्‍टर

भरतपुर के बयाना में भाई ने भाई पर ही ट्रैक्‍टर चढ़ाकर उसकी जान क्‍यों ली? वास्‍तविक कारणों का पता तो पुलिस जांच में सामने आ सकेगा। दैनिक भास्‍कर के एक वीडियो के अनुसार खुद दामोदर ने माना कि जिस ट्रैक्‍टर से नरपत सिंह गुर्जर को कुचला गया। उसे वह खुद चला रहा था। वह कहता है कि उसका पता ही नहीं था कि ट्रैक्‍टर के नीचे उसके ही हाथों भाई रौंदा जा रहा है। वह यह भी कहता है कि भाई पर उससे गलती से ट्रैक्‍टर चढ़ गया।

Tractor se Hatya

कहीं यह तो नहीं असली वजह

आज तक की एक खबर के अनुसार भरतपुर पुलिस का कहना है कि अतर सिंह के बेटे दामोदर सिंह गुर्जर को इतना गुस्‍सा आया कि उसने दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए अपने ही भाई को ट्रैक्‍टर से रौंदकर उसकी जान ले ली। दिल दहला देने वाली यह वारदात दर्जनों लोगों की मौजूदगी में हुई। नरपत सिंह के परिजन चिल्‍लाते रहे और दूसरे लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी ट्रैक्‍टर के नीचे रौंदे जा रहे नरपत सिंह को बचाने की कोशिश नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+