राजस्थान के दौसा से एक करोड़ के मिल्क पाउडर की लूट का माल झुंझुनूं में फ्लिपकार्ट के गोदाम से बरामद !
rajasthan flipcart scam news: राजस्थान के दौसा जिले में फ्लिपकार्ट के नाम से गोदाम बनाकर 1 करोड़ के माल की लूट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर चार अपराधियों को किया गिरफ्तार।
दौसा जिले में महवा पुलिस थाने के साथ जिला स्पेशल टीम और साईबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रूपये के मिल्क पाउण्डर धोखाधडी मामले में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने आज वारदात का खुलासा करते हुए इस अन्तर्राज्यीय मेवात गैंग की जानकारी शेयर की। मिल्क पाउडर लूट के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर 1 स्कॉपियो, 1 ट्रक को कुशालगढ (अलवर) से बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्तर्राज्यीय मेवात गैंग के तस्करों की सूचना पर 01 करोड़ रूपये के 1153 मिल्क पाउडर के कटटे नवलगढ झुन्झुनु (शेखावाटी) से बरामद किए है । 1 कट्टे की बाजार कीमत करीब 8,000 रूपये आंकी गई है।
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल के निर्देश पर वृत्ताधिकारी महवा प्रेम बहादुर निर्भय के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी महवा जितेन्द्र सिह सोलंकी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में 60-70 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की गठित पृथक-पृथक टीम द्वारा दाउजी मिल्क फेक्ट्री महवा में हुई। 1200 कट्टे मिल्क पाउडर की धोखाधड़ी की वारदात के सम्बन्ध में की है।
#rajasthan news : दौसा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने किया एक करोड़ के मिल्क पाउडर की लूट का खुलासा,जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) January 27, 2024
@rajasthan_police pic.twitter.com/uTQxWjVdbG
यह है पूरी घटना
दौसा के महवा थाना इलाके के दाउजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड टिकरी जाफरान के मैनेजर अशोक कुमार जाटव ने 10 जनवरी को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और बताया कि 6 जनवरी को मिल्क पावडर के 30 टन वजन के 1200 कट्टों से भरा ट्रक हरियाणा के जिंद में जाना था लेकिन ट्रांसपोर्ट का ट्रक चालक उसे लेकर फरार हो गया है और मोबाइल भी बंद कर लिया।
पुलिस ने पूरी घटना का मामला दर्ज कर महवा डिप्टी प्रेम बहादुर निर्भय के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र सिह सोलंकी के नेतृत्व में घटनास्थल के आस-पास रूट चार्ट के माध्यम से रूट मार्ग चिन्हित कर करीब 500 किलोमीटर क्षेत्र में करीब 800-900 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व टोल नाको पर आने जाने वाले वाहनो कि फुटेज खंगाले ।
दौसा से लेकर अलवर, भरतपुर, जयपुर सिटी, जयपुर ग्रामीण में आँधी, शाहपुरा, मनोहरपुर व जिला नीमकाथाना में अजीतगढ़, शेखावटी, जिला सीकर, जिला झुन्झुनु मे गुढा गौडजी, उदयपुरवाटी, नवलगढ तथा हरियाणा राज्य में नूँह, नगीना, तावडू, हथीन, उटावड, पलवल, बिछोर, गुरुग्राम, नोएडा, होडल, पलवल, बिलासपुर व दिल्ली में संदिग्ध आरोपियों की तलाश में छापेमारी की ।
तथा साईबर सैल से तकनीकी सहायता एवं सीसीटीवी फुटेज का गहनता से एनालाइसिस करते हुए अन्तर्राज्यीय मेवात गैंग के सक्रिय आरोपियों के सुराग लगे। जिनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि लूट का मास्टरमाइंड आरोपी और चालक अभी भी फरार है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मेवात गैंग के सक्रिय अन्तर्राज्यीय मुख्य तस्कर जैद अहमद, निवासी सिगार पुलिस थाना बिछोर जिला नूंह मेवात हरियाणा व ट्रक चालक राहुल पुत्र हारून मेव मुसलमान निवासी उटोन पुलिस थाना तावडू जिला नूह मेवात हरियाणा द्वारा घटनाकम को अंजाम देने से 02 महीने पूर्व में फ्लिपकार्ट (Flipkart) के सामान की सप्लाई के नाम से मौजा सिगनोर थाना गुडागौडजी जिला झुन्झुनु में किराये का गोदाम लिया था।
शातिर आरोपी ट्रॉसपोर्टर फोरमैन अकरम पुत्र खलील अहमद और साजिद पुत्र सुलेमान मेव मुसलमान ने बड़े ही शातिराना अंदाज में मिलीभगत कर घटनाकम के दौरान ट्रक के जीपीएस सिस्टम को बन्द कर दिया और फास्टैग तक को भी बदल दिया।
इसके बाद दाउजी मिल्क फैक्ट्री महवा से 06 जनवरी 2024 को शाम लगभग 08.00 बजे ट्रक नं AP16 TJ 5238 में 1200 बैंग (30टन) मिल्क पाउडर लोडकर फैक्ट्री से गन्तव्य स्थान पेहवा हरियाणा नहीं ले जाकर 2 महीने पहले किराये पर लिये गए मौजा, सिगनोर पुलिस थाना गुडागौडजी जिला झुन्झुनु के गोदाम में शिफ्ट कर दिया।
खाली ट्रक को कुशालगढ़ अलवर में खड़ा कर दिया तथा पुलिस की भनक लगते ही सिगनोर के गोदाम से माल को नवलगढ झुन्झुन में माल को शिफ्ट करने की सूचना पर 26 जनवरी 2024 को नवलगढ झुन्झुनु से प्रकरण का माल मशरूका 1153 कटटे मिल्क पाउडर के बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
1.अकरम पुत्र खलील अहमद मेव मुसलमान निवासी सिगार पुलिस थाना बिछोर जिला मुँह मेवात,हरियाणा
2. साजिद पुत्र सुलेमान मेव मुसलमान निवासी कन्साली पुलिस थाना नगीना जिला नूंह मेवात हरियाणा
3.साबिर पुत्र अब्दुल गफ्फार मेव निवासी सिगार पुलिस थाना बिछोर ज़िला नूंह मेवात हरियाणा
4. जुबेर पुत्र उस्मान मेव निवासी सिगार पुलिस थाना बिछोर जिला नूंह मेवात हरियाणा
ये है फरार अपराधी
1. जैद अहमद पुत्र उस्मान जाति मेव मुसलमान निवासी सिगार पुलिस थाना बिछोर जिला नूँह मेवात हरियाणा
2.राहुल पुत्र हारून मेव मुसलमान निवासी उटोन पुलिस थाना तावडू जिला नूह मेवात हरियाणा
3.आरिफ मेव मुसलमान निवासी नौगाँवा पुलिस थाना नौगाँवा जिला अलवर
4.कपिल पुत्र दीपचन्द जाट निवासी सिंगनोर पुलिस थाना गुढ़ागौडजी जिला झुन्झुनु
5.साबुददीन पुत्र खलील अहमद मेव मुसलमान निवासी सिगार पुलिस थाना बिछोर जिला नूंह मेवात हरियाणा
6.सतवीर व अन्य 02 अज्ञात
ये हुई बरामदगी
मिल्क पाउडर के कटटे 1153 जिनकी बाजर कीमत 01 करोड रूपये बताई जा रहीं हैं,साथ ही जिस ट्रक में यह माल ले जाया गया था वह ट्रक नंबर AP16 TJ 5238 कीमत 25 लाख रूपये के साथ एक स्कॉपियो जिसका नंबर डीएल 3 सी एएस 4324 भी बरामद की है।












Click it and Unblock the Notifications