UP से लगते राजस्थान के इस गांव का नाम बदलकर रामनगर रखेंगे, जानिए क्यों आई नाम बदलने की नौबत?

धौलपुर, 20 नवंबर। उत्तर प्रदेश से लगते एक गांव का नाम बदला जा रहा है। गांव धौलपुर जिले का है। इसका नाम बदलकर नया रामनगर रखा जाएगा। इस गांव का बदलने की नौबत आने की कहानी बड़ी दिलचस्प है।

Dholpur district

न्यूज18 की खबर के अनुसार इस गांव का नाम नकटापुरा है, जो धौलपुर जिले के राजाखेड़ा ग्राम पंचायत ढोडिकापुरा में अन्तर्गत आता है। यहां के लोग अपने गांव का नाम नकटापुरा होने के कारण शर्मिंदगी महसूस किया करते थे।

इतना ही नहीं इस नाम की वजह से यहां शादी-ब्याह करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यहीं कारण है कि ग्रामीण लगातार गांव का नाम बदलने की गुहार लगा रहे थे।

शुक्रवार को गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों ने गांव का नाम बदलने की वर्षों पुरानी मांग को फिर दोहराया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया। शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी देवी सिंह के मुताबिक, नाथोकापुरा व बलदेवपुरा को राजस्व ग्राम बनाने का प्रस्ताव भी लिया गया है. साथ ही छात्रवृति और बेटी की शादी के लिए एक ग्रामीण को सहयोग राशि भी प्रदान किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+