नागौर के नीरज ने हैदराबाद की लड़की से की लव मैरिज, बदमाशों ने सरेआम किया मर्डर

नागौर, 21 मई। राजस्थान के नागौर जिले के एक युवक की हैदराबाद में शुक्रवार को चाकुओं से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतक 22 नीरज पंवार नागौर जिले के ताऊसर में धड़ा बास का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहा था। यहां पर इनका व्यापार है।

neeraj

मीडिया से बातचीत में हैदराबाद के शाह इनायतगंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना हैदराबाद के बेगम बाजार की है। नीरज के परिवार का हैदराबाद में मूंगफली का व्यापार है। पिता राजेंद्र पंवार लंबे समय से यहां पर हैं। नीरज ने सालभर पहले एक स्थानीय लड़की से लव मैरिज की थी, जिसका लड़की के घरवालों ने विरोध किया था। नीरज को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार शाम को पांच बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हैदराबाद में रह रहे राजस्थानी प्रवासी धरने पर बैठ गए। विरोध में रैली भी निकाली। एसोसिएशन एवं बेगम बाजार रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शनिवार को बेगम बाजार बंद रखा गया। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही संगीता के घर वाले नाराज थे। वे कई बार नीरज को जान से मारने की धमकी दे चुके थे।

बेगम बाजार में नीरज शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे अपने रिश्तेदार की दुकान पर बैठा था। तभी वहां बाइक पर आए 4-5 हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। इससे पहले बाइक सवार बदमाश बाजार में बाइक पर घूमते रहे। उसकी रैकी की। नीरज की लव मैरिज के बाद मिली धमकियों के आधार पर शक के सूई लड़की परिजनों की ओर है। नीरज के सिर और सीने समेत शरीर में कई जगह पर वार किए गए, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+