Nagaur वायरल वीडियो : सांसद हनुमान बेनीवाल ने एसडीएम के सामने फाड़ दिया ज्ञापन, जानिए क्यों?
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के करणु गांव में दलित युवक के साथ मारपीट और उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने के मामले में एसपी नागौर को हटाने एवं अन्य मांगों को लेकर आखिरकार सांसद हनुमान बेनीवाल खुद धरने पर पहुंच गए।

देर रात धरने पर पहुंचीं एसडीएम
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मांग पत्र को लेकर खींवसर उपखंड अधिकारी को खुद मांग पत्र लेने धरना स्थल की मांग पर अड़े रहे। देर रात करीब दो घंटे तक चली कशमकश के बाद आखिरकार उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी को आरएलपी द्वारा दिए जा रहे धरना स्थल पर आना पड़ा।
Recommended Video

ज्ञापन की प्रति फाड़कर तहसीलदार को थमाया
प्रशासन एवं उपखंड अधिकारी द्वारा करीब दो घंटे इंतजार के बाद जब वह नागौर सांसद की मांग पर धरना स्थल पर आईं तो सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पर नाराजगी जाहिर की और ज्ञापन को फाड़कर टुकड़े टुकड़े करके पास में ही खड़े तहसीलदार को थमा दिया।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सांसद बेनीवाल ने कहा कि यह ले जाकर दे देना। इसके बाद आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव करणु के दलित पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं नागौर एसपी को हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे बेनीवाल
इसके बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरएलपी के तीन विधायकों द्वारा खींवसर में दिए जा रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा कर दी। सांसद ने इसको लेकर बताया कि वह अपनी इन मांगों को लेकर आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन का एलान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications