'मेरी सरकार बनी तो हाथ पीले करवा दूंगा-Hanuman Beniwal, आपकी बेटी 20 साल की होगी तब...-Divya Maderna

MLA Divya Maderna vs MP Hanuman Beniwal: राजस्‍थान चुनाव 2023 से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल व ओसियां से विधायक दिव्‍या के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

Rajasthan Assembly Election 2023: नागौर से सांसद व RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और जोधपुर के ओसियां से विधायक दिव्‍या मदेरणा के बीच सियासी अदावत लंबे समय से चली आ रही है। दोनों कई मंचों से एक दूसरे के खिलाफ बोल चुके हैं। इन दिनों राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के बीच भी हनुमान बेनीवाल व दिव्‍या मदेरणा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

सत्‍ता संकल्‍प यात्रा निकाल रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो व सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिव्‍या मदेरणा और उनके परिवार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। बेनीवाल ने कहा कि ओसियां में विदेशी आएंगे और यहां से क्‍या लेकर जाएंगे? मैं यहां से सीडी लेकर जाऊंगा। यहां की सीडी दिल्‍ली तक फेमस है।

MP Hanuman Beniwal vs MLA Divya Maderna

उल्‍लेखनीय है कि एमएलए दिव्‍या मदेरणा के पिता महिपाल मदेरणा राजस्‍थान के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्‍याकांड में फंसे थे। भंवरी देवी की सीडी खूब चर्चा में रही थी। हनुमान बेनीवाल ने अपने भाषण में सीडी का जिक्र करके मदेरणा परिवार पर हमला बोला।

हनुमान बेनीवाल ने विधायक दिव्‍या मदेरणा पर निशाना साधा। बिना नाम लिए बोले कि मेरी सरकार आई तो कइयों के हाथ पीले करवा दूंगा। समाज के लोगों का ध्‍यान तो रखना ही पड़ेगा। उल्‍लेखनीय है कि दिव्‍या मदेरणा अभी अविवाहित हैं। दिव्‍या व हनुमान दोनों ही राजस्‍थान के जाट समाज से ताल्‍लुक रखते हैं।

हनुमान बेनीवाल को दिव्‍य मदेरणा का जवाब

हनुमान बेनीवाल के सीडी वाले बयान पर विधायक दिव्‍या मदेरणा ने पलटवार किया है। जोधपुर के तिवरी में एक शिलान्यास समारोह को सम्‍बोधित करते हुए दिव्‍या मदेरणा ने कहा कि ''आपकी ओछी और असभ्य भाषा के भाषण जब आपकी बेटी 20 बरस की होगी, तब सुनेगी तो उस पर क्या बीतेगी। आज तो आप समाज की बेटी के खिलाफ निम्न स्तर की भाषा से कटाक्ष कर रहे हैं''

पुलिस सुरक्षा पर भी उठाए सवाल

दिव्‍या मदेरणा ने हनुमान बेनीवाल के बहाने पुलिस सुरक्षा पर भी उठाए सवाल। दरअसल, हनुमान बेनीवाल की सभा में पुलिस जाब्‍ता ज्‍यादा था और दिव्‍या मदेरणा की सभा में कम। 3 अक्टूबर को ओसियां विधानसभा क्षेत्र के अणवाना गांव में कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए दिव्‍या मदेरणा ने कहा कि ''महिला विधायक पर हुए हमले के आरोपी जोधपुर पुलिस ने नहीं पकड़े। ऐसी क्या मजबूरी थी कि राजस्थान पुलिस ने चूडियां पहन ली है? ऐसे असामाजिक तत्व और गुंडे को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी? ऐसी क्या विफलता एसपी और एडिशनल एसपी की होती है? बाद में आश्वासन देकर Y श्रेणी की सुरक्षा देकर खानापूर्ति कर दी गई, लेकिन आज फिर वही हालात हुए थे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+