Rajasthan : बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व Hanuman Beniwal की गाड़ी पर हमला, देखें वीडियो

बाड़मेर। राजस्थान में नागौर सांसद व रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल व केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की गाड़ी पर बायतु में अज्ञात लोगों ने मंगलवार देर रात गाड़ी में तोड़फोड़ कर डाली, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। सांसद व मंत्री की गाड़ी पर किसने व क्यों हमलाकिया। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Nagaur MP Hanuman Beniwal car attacked in Barmer

जानकारी के अनुसार हनुमान बेनीवाल व कैलाश चौधरी मंगलवार देर रात्रि बाड़मेर से बायतु की तरफ जागरण में भाग लेने जा रहे थे। जहां पर उनका आरोप है कि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के समर्थकों द्वारा उन पर हमला किया गया। इस पूरे मामले को लेकर बाड़मेर की राजनीति में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजस्व मंत्री के लिए दिया विवादित बयान

राजस्व मंत्री के लिए दिया विवादित बयान

मंगलवार दिन में हनुमान बेनीवाल एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर आए थे। यहां पर उन्होंने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के बारे में बयान देते हुए कहा था कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जूते उठाते हैं। बेनीवाल के इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध भी हुआ।

पुलिस सुरक्षा के बावजूद हमला

पुलिस सुरक्षा के बावजूद हमला

बेनीवाल के बयान के विरोध को देखते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेनीवाल की सुरक्षा में भारी जाब्ता तैनात किया गया था। जब सांसद बेनीवाल व मंत्री चौधरी एक साथ गाड़ी में बायतु पहुंचे तो फलसूंड पांडे के पास समर्थकों ने उनके विरोध में नारे लगाए। पत्थरों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

राजस्व मंत्री का करेंगे विरोध

राजस्व मंत्री का करेंगे विरोध

इस पर हनुमान बेनीवाल ने जागरण कार्यक्रम में बयान देते हुए कहा कि इस घटना के बाद राजस्व मंत्री का राजस्थान में विरोध कर उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे। उन्होंने बाड़मेर पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से हुआ है। वहीं, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को चैलेंज करते हुए कहा कि मिस्टर हरीश मैंने वो काम छोड़ दिए हैं। मेरा इतिहास पूछ लेना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+