नागौर : पानी में डूबती डेढ़ साल की बेटी को बचाने के लिए मां ने लगाई जान की बाजी, दोनों की मौत

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के पादूकलां पुलिस थाना इलाके के गांव नथावड़ा में मंगलवार को डेढ़ साल की बच्ची को बचाने के लिए एक महिला ने जान की बाजी लगा दी, मगर बेटी के साथ-साथ मां को भी बचाया नहीं जा सका। दोनों की मौत हो गई।

Nagaur: Mother put her life to save daughter drowned in water, both died

पादूकलां पुलिस थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि 22 वर्षीयक पिंकी की शादी पालियास निवासी राजवीर के साथ हुई थी। डेढ़ साल पहले त्रियांशी जन्मी थी। इन दिनों पिंकी अपने ​पीहर नथावड़ा आई हुई थी।

मंगलवार को परिजन बाहर गए हुए थे। घर पर ​पिंकी और उसकी बेटी त्रियांशी ही थी। त्रियांशी खेलते खेलते हौद की तरफ चली गई और पानी में गिर गई। बेटी को हौद में डूबते देख पिंकी ने भी उसे बचाने के लिए हौद में छलांग दी।

बाद में जब परिजन आए तो हादसे का पता चला। परिजन पिंकी के बीमार ससुर के हाल चाल पूछने गए हुए थे। इधर, घर पर मां बेटी की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पदूकलां स्थित राजकीय अस्पताल पहुंचाया। डेगाना उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+