खेत पर जा रहीं सगी बहनों पर युवक ने किया जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल

नागौर। राजस्थान में नागौर जिले के लाडनूँ थाना के मंगलपुरा गांव में एक युवक ने दो सगी बहनों पर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से किये हमले से एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने जख्मी युवती को लाडनूँ के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरी को बड़े हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए लाडनूँ थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा, डीडवाना सीओ गणेशराम आदि ने बताया कि हमलावर युवक की तलाश की जा रही है। ऐसा आशंका है कि उस युवक के साथ कुछ और लोग भी थे।

nagaur: man brutally killed two sisters

वहींं, युवतियों के परिजनों को पता चला तो अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में घटना को लेकर काफी रोष देखा गया। नागौर एसपी डॉ विकास पाठक भी लाडनूँ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, मीडिया से बात करते हुए पाठक ने बताया कि एक आरोपी को राउंड अप किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। हालांकि, घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी डॉ विकाश का कहना है कि जल्द से जल्द जो भी आरोपी हैं, वो पुलिस की गिरफ्त में होंगे और घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+