नागौर : रास्ते के लिए दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग, दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल

नागौर। कोरोना महामारी के दौर में नागौर जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जो पक्षों के बीच हुई लाठी-भाटा जंग का है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Nagaur Lawadar Villagers dispute for Way Video Goes viral

जानकारी के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले के गांव लवादर में दो पक्षों के बीच लंबे समय से रास्ते का विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग लाठी-पत्थर लेकर आमने सामने हो गए और मारपीट करने लगे।

अचानक हुए इस ख़ूनी खेल में दो पक्षों के कई लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही नागौर जिले की डेगाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से दो गंभीर घायलों को अजमेर रैफर करना पड़ा है।

एक पीड़ित ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके घर के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। गांव के सुगनाराम मुहाल, कानाराम मुहाल, रामसुख मुहाल और उनके परिवार के तीन-चार युवकों ने हमारे परिवार की महिलाओं व बच्चों पर हमला कर दिया। हम बचाने गए तो हमारे साथ भी मारपीट की, जिससे आधा दर्जन परिजन घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+