Lok Sabha Election: ऱाजस्थान में नागौर हॉट सीट पर हनुमान बुझाएंगे ज्योति या फिर ज्योति रोकेगी उड़ान....!

Lok Sabha Election Hot seat: लोकसभा चुनावो के ऐलान के साथ ही प्रत्याशियों की साफ होती तस्वीर ने एक बार फिर से राजस्थान में चुनावी रण को रौचक बना दिया है।

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा हॉट सीट नागौर बन गई है। एक बार फिर से इस सीट पर जाट समाज के दो धुरंधर नेता तीसरी बार आमने-सामने होंगे।

nagaur-becomes-hot-seat-in-lok-sabha-elections-hanuman-jyoti-mirdha-in-the-fray-for-the-third-time

नागौर सीट पर भाजपा से जहां ज्योति मिर्धा चुनावी रण में है तो वहीं कांग्रेस के गठबंधन के साथ आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल तीसरी बार आमने सामने है।

अब राजस्थान की सियासी गलियारों में चर्चा है कि दो बार हनुमान बेनीवाल से करारी शिकस्त झेल चुकी ज्योति मिर्धा ने इस बार हनुमान की उड़ान को रोकने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।

इस मास्टर प्लान के तहत चर्चा है कि ज्योति मिर्धा 26 मार्च को होने वाली नामांकन रैली में ट्रैलर दिखाने वाली है। लोकसभा क्षेत्र से अधिकतम समर्थकों के साथ पशु प्रदर्शन मैदान में शक्ति प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी ।

इसके साथ ही इस बार लोकसभा चुनावोंं में भाजपा के दिग्गज नेताओं की जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से हर एक मतदाता तक पहुंचने की कोशिश करने का प्लान तैयार किया है।

हालांकि हनुमान बेनीवाल के गढ़ में उसकों हराना इतना आसान नहीं है। क्योंकि हनुमान बेनीवाल अब तक ना तो लोकसभा चुनाव हारे है ना ही विधानसभा चुनाव । हनुमान बेनीवाल ने बिते दिनों विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल की थी।

आपकों बता दे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख हनुमान बेनीवाल नागौर सीट से इंडिया अलायंस के उम्मीदवार होंगे। पिछलें दिनों कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर सूची जारी की, जिसमें नागौर सीट इंडिया गठबंधन के तहत आरएलपी को दी गई।

अब नागौर से हनुमान बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही नागौर सीट पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। अब हनुमान बेनीवाल का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा से होगा।

तीसरी बार आमने-सामने मिर्धा-बेनीवाल
ज्योति मिर्धा और बेनिवाल तीसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2014 और 2019 में भी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है।

ठीक 5 साल बाद चेहरे नहीं बदले हैं लेकिन समीकरण बदल चुके हैं। जहां 2019 में ज्योति मिर्धा कांग्रेस की प्रत्याशी थी, तो वहीं हनुमान बेनिवाल ने उनके खिलाफ चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था। लेकिन इस बार की परिस्थिति में बेनिवाल कांग्रेस के समर्थन से चुनावी मैदान में हैं, तो वहीं ज्योति मिर्धा बीजेपी की टिकट से प्रत्याशी होंगी।

जाट बाहुल्य है नागौर लोकसभा सीट
नागौर परंपरागत रूप से जाट राजनीति का प्रमुख गढ़ माना जाता है। नागौर के जातीय समीकरण पर नजर डालें तो नागौर में जाट बहुसंख्यक हैं। मुस्लिम मतदाताओं की आबादी दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा राजपूत, एससी और मूल ओबीसी वोटर भी अच्छी संख्या में हैं।

नागौर लोकसभा सीट पर लंबे समय तक मिर्धा परिवार का दबदबा रहा है। नागौर से सबसे ज्यादा बार सांसद बनने का रिकॉर्ड नाथूराम मिर्धा के नाम है, जो छह बार नागौर से जीते थे। नाथूराम मिर्धा परिवार जाट समुदाय से है।

बेनीवाल की प्रतिक्रिया
गठबंधन के बाद, आरएलपी नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लिखा, "आरएलपी इंडिया अलायंस में शामिल हो गई है, और हम राजस्थान में लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। नागौर में हमारा एक मजबूत समर्थक आधार है और मुझे विश्वास है कि हम चुनाव में एनडीए को हराएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+