Rajasthan News: अब बाड़मेर की जमीन में आई दरार, देखकर हर कोई आ गया दहशत में
Rajasthan News: राजस्थान में अब एक बार फिर से जमीन के धंसने के बाद दरारें आने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीनों में दरारें आने के बाद इलाके में हड़कंप के साथ दहशत पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि बाड़मेर में तेल कुओं के इलाको की जमीनों में दरारें आई है।
बाडमेर जिले के तेल उत्खनन क्षेत्र एमपीटी इलाके में रहस्यमय तरीके से अब जमीन में दरारें आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति विकास अधिकारी व राजस्व विभाग की टीमों को भी मौके पर भेजा।
तेल उत्खनन क्षेत्र एमपीटी में कई तेल के कुएं हैं और इस जगह करीब 3 किलोमीटर लंबी जमीन में कई दरारें आ गई है और कई जगह जमीन धंस भी रही है।
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि जमीन धंसने की सूचना मिलने के बाद भू वैज्ञानिकों की सर्वे टीम व अतिरिक्त जिला कलेक्टर को भी मौके पर भेजा और प्रशासन इस दरारों का पता लगाने में जुटा हुआ है।
दरअसल बाड़मेर जिले के क्रूड ऑयल प्रोडक्शन इलाके एमपीटी के वेलपेड नंबर 3 से 7 के बीच करीब 2 किलोमीटर इलाके की जमीन में दरारें आ गई। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बाड़मेर नागाणा इलाके में क्रूड ऑयल के उत्पादन का काम 15 सालों से चल रहा है। कंपनी के अलग-अलग वेलपेड बने हुए हैं।
सोमवार को ग्रामीण वेलपेड नंबर 3 के नजदीक से निकल रहे थे। इस दौरान उसके पास से जमीन धंसने और दरारें दिखने पर प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित रेवेन्यू अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं भू गर्भ वैज्ञानिकों को भी बुलाया गया है। कंपनी के अधिकारी के अलावा एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत भी मौके पर पहुंचे।
एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत का कहना है कि सूचना मिलते ही तहसीलदार, विकास अधिकारी व रेवेन्यू टीम को मौके पर भेजा गया। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दरारें पड़ने के पीछे क्या कारण रहे है।
कंपनी के भू-वैज्ञानिक और हमारे विभाग के वैज्ञानिकों से पता करवा रहे है कि दरारें आने के पीछे कौनसी वजह हो सकती है। जांच-पड़ताल चल रही है। डेढ़-दो किलोमीटर एरिया में दरारें आई है। दो से तीन जगह दरारें है। कहीं ज्यादा है तो कहीं कम है। इसका पता करके पूरी रिपोर्ट लेने के बाद ही आगे जानकारी दे सकते है।












Click it and Unblock the Notifications