मोदी के सांसद की फिसली जुबान, कहा- अमित शाह का सपना ‘भाजपा मुक्त भारत’
उदयपुर। बुधवार को आयोजित भाजपा जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मीडिया से रूबरू हुए उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा की कैमरे के सामने जुबान फिसल गई। मीणा कांग्रेस मुक्त भारत बोलने की बजाय 'भाजपा मुक्त भारत' बोल बैठे। अर्जुन लाल मीणा ने पत्रकारों से कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह देश को भारतीय जनता पार्टी मुक्त बनाना चाहते हैं। हम इस अभियान में उनका साथ दे रहे हैं। भाजपा सांसद के मुंह से निकले इस बयान के बाद वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। बाद में मीणा ने अपनी बात को संभालते हुए तुरंत कांग्रेस मुक्त भारत की बात कही।

मीणा का उपहास पार्टी के लोगों ने ही उड़ाना शुरू कर दिया और का यह बयान सोशल मीडिया पर खासा वायरल होता रहा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व भी सांसद मीणा मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोट बांटने के मामले में सुर्खियों में आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications