अलवर हादसा: मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मालाखेड़ा मार्ग पर छिलाछो के तिबारे के समीप ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने सामने जबरस्त भिड़ंत में बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बेटा अपनी बीमार मां का इलाज कराकर वापस लौट रहा था। रास्ते में दोनों हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार छिलाछो के समीप दो बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घटना कि जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ अजीत सिंह मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे।
पुलिस वाहन से दुर्घटना में घायल तीनों लोगों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने असलम (25) पुत्र कालू व उसकी मां रूपा उर्फ रमली (55) पत्नी कालू निवासी रेंजवास नागलखान पुलिस थाना मण्डावर (दौसा) को मृत घोषित कर दिया। इधर, दूसरी बाइक पर सवार सुरेश (35) पुत्र हरिराम रामपुरा पुलिस थाना खेड़ली उपचाराधीन है। उसकी हालत नाजुक होने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर रैफर कर दिया।
गौरतलब है कि असलम खान अपनी बीमार का उपचार करवाकर अपने गांव लौट रहा था और रास्ते मे हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि असलम की तीन बच्चे हैं। वह ट्रैक्टर चलाकर मजूदरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबगह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications