राजस्थान में पकड़ा गया मोस्ट वॉटेंड गैंगस्टर जग्गू भगवानपूरिया, सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी हाथ
राजस्थान में गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर पर सवाल उठने के बीच एक और कुख्यात गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। नाम है जग्गू भगवानपुरिया। इस राजस्थान की दौसा पुलिस ने अरेस्ट किया है। शक है कि जग्गू भगवानपुरिया दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था।
जग्गू भगवानपूरिया देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में से एक है। इसका लॉरेंस बिश्नोई से भी संबंध बताया जा रहा है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी जग्गू भगवानपूरिया का हाथ माना जा रहा है। हालांकि हकीकत पुलिस पूछताछ में सामने आएगी। इसके खिलाफ मर्डर, हथियारों की खरीद फ़रोख़्त व मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई अन्य मामलों के 100 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

खबर है कि 30 जून को दौसा पुलिस को इत्तला मिली थी कि कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की गैंग का सदस्य हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मेहंदीपुर बालाजी आया हुआ है। तब पुलिस ने एक सदस्य को पकड़ा, जो अमृतसर के गुरू की बड़ली निवासी जसनप्रीत सिंह था।
जसनप्रीत सिंह से पुलिस पूछताछ में दौसा पुलिस को जग्गू भगवानपुरिया का सुराग मिला। फिर विशेष ऑपरेशन के तहत दौसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोस्ट वॉटेंड गैंगस्टर जग्गू भगवानपूरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सात दिन की पुलिस रिमांड ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications