Lok Sabha Eleciton: राजस्थान में कांग्रेस की डूब गई नाव...! पायलट के गढ़ टोंक में भाजपा की सेंधमारी

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में शुरू हुई भगदड़ रूकने का नाम नहीं ले रही है। आज तो भाजपा ने एक नया ही रिकॉर्ड बना दिया। सचिन पायलट के गढ़ टोंक में भाजपा ने सेंधमारी करते हुए सैकड़ों कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल कर लिया।

कांग्रेसियों का पार्टी से ऐसा मोह भंग होगा शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दिल्ली,मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने का शुरू हुआ सिलसिला राजस्थान में भी जारी रहा।

more-than-100-congressmen-join-bjp-in-sachin-pilots-stronghold-tonk

कांग्रेस ने डेमेज कंट्रोल करने के कई दावे ठोके लेकिन राजस्थान में आते-आते उन दावों की हवा निकल गई । जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर तो कांग्रेसियों का ऐसा जमघट जमा की भीड़ को कंट्रोल करना ही भारी पड़ गया।

कांग्रेसियों के भाजपा में ज्वाइन करने के सवालों पर पायलट ने कई बार चुनौतियां दी,कई सवाल भी उठाए लेकिन आज भाजपा ने उन सवालों का जवाब देते हुए सचिन पायलट के गृह जिले टोंक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के पदभार ग्रहण समारोह मे्ं करीब 100 कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों में देवली नगर पालिका के अध्यक्ष नेमीचंद जैन,पूर्व अध्यक्ष मंजु जैन, कैलाश सोनी, पार्षद दुर्गेश नंदन ,कृषि उपज मंडी समिति के पल्लेदार संघ अध्यक्ष उम्मेद बैरवा सहित सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ अन्य दलों के कार्यकर्ता शामिल है।

दरअसल आज राजस्थान के टोंक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभूलाल सैनी, कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पदभार ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाते हुए भाजपा ने पायलट के गढ़ में सेंधमारी कर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया।

ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष अरूण चतुर्देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव में छेद नहीं अब वो डूब रही है और डूबती नाव में कोई सवारी करना नहीं चाहता है। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सबकों भरोसा हो रहा है। जिसके चलते अब हर कोई भाजपा पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रहा है।

कांग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा टिकट लौटाने के मामले पर चुटकी लेते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस की तो सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती है वो भी राज्य सभा से संसद गई है। कांग्रेस के प्रत्याशी तो एक के बाद एक टिकट लौटा रहे है लेकिन भाजपा ने सभी 25 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+