IMD Alert News: राजस्थान में जारी है मानसून की मेहरबानी,मौसम विभाग का ताजा अलर्ट जानिए आप भी
Rajasthan Mansoon News Update: राजस्थान में लगातार मानसून की मेहरबानी जारी है। कहीं तेज बारिश तो कहीं रिमझिम बूंदों से ईंद्रदेव ने रेगिस्तान को पानी से तरबतर कर दिया है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान है।
आज फिर मौसम विभाग ने राजस्थान के 6 जिलों ओरेंज अलर्ट जारी किया तो वहीं 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर सम्भावना जताई है कि अभी मानसून का असर खत्म नहीं हुआ है।
मौसम ने टोंक,श्रीगंगानगर, झालावाड़, हनुमानगढ़, बूंदी और कोटा जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है और सम्भावना जताई है कि मेघ गर्जन के साथ वर्जपात और तेज बारिश हो सकती है।

साथ ही इन जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि मेघ गर्जन के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहे। कच्ची दीवारों, पेड़ और विद्युत तारों से दूर रहे। मौसम सामान्य होने की प्रतिक्षा करे। वहीं कच्चे घरों,दीवारों ,पेड़ और विद्युत उपकरणों के खराब होने का अंदेशा भी जताया है।
मौसम विभाग ने भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़,सवाईमाधोपुर,चूरू,जयपुर, बारां और सीकर जिले सहित आस-पास के इलाको में यलो अलर्ट जारी किया है और सम्भावना जताई है कि मेघ गर्जन से साथ हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) July 12, 2024
राजस्थान के इन जिलों और आस पास के कुछ भागों में तीव्र मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं 30 से 50 Kmph तथा मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है.शुरू होने की भी सम्भावना जताई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा तथा नागौर व धौलपुर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है।
पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सैपऊ, धौलपुर में 65mm व पश्चिमी राजस्थान के परबतसर, नागौर में 89mm बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री चूरू तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री जालौर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो आज मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से उत्तर में शिफ्ट हो गई है तथा अमृतसर, चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है।
आज 12 जुलाई को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की प्रबल संभावना है। आज जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं माध्यम से तेज बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
12 जुलाई समय सांय 5:30 बजे; #श्रीगंगानगर, #हनुमानगढ़ व #चूरू जिलों के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं 30 से 50 Kmph तथा मध्यम से तेज बारिश आगामी दो-चार घंटों के दौरान प्रबल संभावना है। pic.twitter.com/gURg1WWUyW
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) July 12, 2024
कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं 16 जुलाई से पूर्वी राज्य के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश तथा जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications