राजस्थान में मेहरबान मानसून, जानिए आज कहां हो रही बारिश, पर्यटकों से कहां हुआ गुलजार

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून लगातार मेहरबान हो रहा है। बिते दिन दौसा जिले में 200 एमएम से ज्यादा बारिश के बाद आज फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी से आमजन चिंतित नजर आ रहे है।

मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने आज भी राजस्थान के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, भरतपुर, दौसा में जहां भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी कर सम्भावना जताई गई है कि अगले कुछ घंटों में 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

तो वहीं झुंझुनूं, अलवर, सीकर, नागौर, टोंक और अजमेर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है । सम्भावना जताई है कि 20 से 30 KMPH की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

monsoon-is-kind-to-rajasthan-know-where-it-is-raining-today-where-it-is-crowded-with-tourists

मौसम विभाग के अलर्ट के साथ ही आज सुबह से ही प्रदेशभर में काली घटाएं छाई हुई है। जानकारी मिल रही है कि टोंक, सीकर, भरतपुर और अलवर में सुबह से बारिश का दौर चल रहा है।

हालांकि अब तक कहीं से कोई जनहानि की खबरें नहीं है लेकिन राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू से बड़ी दिलचस्प तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि कुदरत के क्या क्या नजारे हो सकते है।

सिरोही जिले में भी लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश का सबसे ज्यादा असर जिले के हिल स्टेशन माउंट आबू में देखने को मिल रहा है। जहां बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम बारिश और बादलों के जमावड़े ने मौसम खुशनुमा बना दिया है।

प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। बारिश और रिमझिम फुहारों के बीच बादलों ने पहाड़ों पर डेरा डाला हुआ है।

आबूरोड से माउंट आबू जाते समय रास्ते में मानों बादल पहाड़ों पर ठहर गए हो ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। सुंदर नजारें को देखने के लिए माउंट आबू घूमने आने वाले पर्यटक रुक कर नजारें का लुफ्त उठा रहे है।

इधर माउंट आबू के नक्की लेक के आसपास रिमझिम बारिश के धुंध छाई हुई है। नक्कीलेक मानों धुंध के आगोश में समाई हो। पर्यटक नक्की लेक पर जमकर मौसम का आंनद उठा रहे है। ऐसा ही नजर गुरुशिखर में देखने को मिल रहा है जंहा पूरी पहाड़िया धुंध और बादलों की ओट से घिरी हुई है।

बीते 24 घंटे में हुई 28 एमएम बारिश
प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू पर रिमझिम बारिश के बीच पिछले 24 घंटे में 28 एमएम बारिश दर्ज की गई है वही अब तक कुल औसत की 22 % प्रतिशत 360 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। बारिश के बाद माउंट आबू में पर्यटक बड़ी संख्या में रुख कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+