राजस्थान में मेहरबान मानसून, स्मार्ट सिटी का अद्भुत नजारा, जयपुर की सड़कों पर तैरी गाड़ियां
Rajasthan Mansoon News: प्रदेश में आज मानसून की मेहरबानी जमकर हुई । राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल जमकर बरसे, लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिल गई लेकिन स्मार्ट सिटी जयपुर की सड़कें दरिया बन गई।
राजस्थान में मानसून के प्रवेश के साथ ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश से लोगों को तेज गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। जयपुर में तेज बारिश के बाद कई सड़कें तालाब बन गई। लोगों की गाड़ियां सड़कों पर तैरती हुई नजर आई।
राजधानी जयपुर में सुबह से ही तेज गर्मी और उमस देखने को मिल रही थी। इसके बाद बुधवार देर शाम को राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के साथ ही तेज गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।

वहीं, झमाझम बारिश से जयपुर की सड़कें भी पानी से लबालब हो गईं। शहर में जगह-जगह पर सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है।
राज्य के उत्तरी-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है, पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश डूंगरपुर धंबोला में 132 एमएम और पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
जयपुर में झमाझम बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गई। नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर के नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर किए गए दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है।
जयपुर में सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह पर नालियों का पानी भी उफन कर सड़कों पर बहता हुआ नजर आया।
बारिश होने से चांदपोल बाजार में दुकानों के अंदर तक पानी चला गया, जिससे सभी व्यापारियों को नुकसान हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि अगर इसी तरह बारिश दो-तीन घंटे और आ जाए तो किसी व्यापारी का कोई सामान नही बचेगा। लोगों ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण करें।
पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आज से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिन जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 48 घंटों के दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 34.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 34.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 35.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 36.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 36.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 34.1 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 33 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 34.3 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 30.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस, पाली में 32.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 41.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
इसी प्रकार फलौदी में 40 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 34.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 43.2 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 34 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 35 डिग्री सेल्सियस, बारां में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डूंगरपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 37.4 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 30.5 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 36 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 38.1 डिग्री सेल्सियस, करौली में 36.4 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications