Weather News: राजस्थान में मेहरबान हो रहा मानसून, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों का जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून हो रहा मेहरबान, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं उमस से बेहाल हुए आमजन। अब मौसम विभाग ने जारी किया अगले चार दिन का अलर्ट
मानसून की एंट्री के बाद राजस्थान में बीते कई दिन से बारिश का दौर जारी है। आज भी कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक मारवाड़, पाली में 72 मिमी और पूर्वी राजस्थान के मसूदा, अजमेर में 91.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में 29 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का अंदेशा जताया है।
राजस्थान के 20 जिलों में मानसून की बरसात दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। धौलपुर और भरतपुर समेत अन्य जिलों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।
झुंझुनूं शहर के गांधी चौक, डिपो जैसे स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गई, सड़कों पर पानी भरने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। प्रदेश में अगले 10 दिनों तक अच्छी बारिश की उम्मीद है।
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में और पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के अनके भागों में बादल गरजने के साथ मध्यम से भारी दर्ज की गई है।
पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश मारवाड़ जंक्शन, पाली में 72 मिमी व पूर्वी राजस्थान के मसूदा, अजमेर में 91.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के जारी अलर्ट में सम्भावना जताई गई है कि राजस्थान में आगामी 10 दिनों तक अच्छी बारिश की उम्मीद है. पूर्वी राजस्थान में 4 दिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 28, 2024
मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 जून से 2 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में बढोतरी होने की संभावना है। इस दौरान भरतपुर, जयपुर संभाग क कुछ हिस्सो में 29 जून से 2 जुलाई के दौरान कहीं- कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications