Rajasthan: प्रदेश में जारी है मानसून का कहर, आने वाले दो दिन कहां होगी मूसलाधार बारिश ?
Rajasthan Weather News: प्रदेश में मानसून की ऐसी मेहरबानी सालों बाद देखने को मिल रही है कि रेगिस्तान भी समुंदर सा नजर आ रहा है।रेगिस्तान से लेकर पूर्वी राजस्थान तक सितम्बर के महीने में भी हालात बेकाबू से ही नजर आ रहे है।
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के 28 जिलों में सामान्य से 60 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। आज सोमवार को भी सुबह से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है।
हालात यह है कि कई ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। जिसके चलते लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे है।
आज भी मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने करौली जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया है साथ ही बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़,अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भरतपुर और धौलपुर इसके आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अधिकारियों की माने तो प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। आने वाले तीन दिन अभी मूसलाधार बारिश का दौर चलने वाला है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 9, 2024
प्रदेश के 28 जिलों में 60 फीसदी या इससे ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिन जिलों में सामान्य से 60 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है उनमें अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, ब्यावर, बीकानेर, दौसा, डीग, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन शामिल है।
दूदू, गंगानगर, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, करौली, केकड़ी, खैरथल-तिजारा, नागौर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटपूतली-बहारोड़, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, बूंदी और चूरू में भी सामान्य से 60 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है।
अगर अब तक के आंकड़ों की बात करें तो 1 जून से 9 सितंबर तक राज्य में औसत बारिश 402.5MM है, जबकि इस सीजन में अब तक 635.7MM बारिश हो चुकी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10-11 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है और कोटा, उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
ताजा अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से 12-13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications