Rajasthan: मानसून फिर हुआ एक्टिव, आज जयपुर सहित 22 जिलों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather Update News: राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने से आमजन की सांसे उखड़ती हुई नजर आ रही है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने से फिर से झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने जारी ताजा अलर्ट में प्रदेश के 22 जिलों में अलर्ट जारी कर मध्यम से तेज बारिश का अंदेशा जताया है।
आपकों बता दे कि राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मानसून धीमा पड़ गया था और बारिश का दौर रूक गया था। लेकिन एक बार फिर से ब्रेक के बाद मानसून सक्रिय हो गया है।

ऐसे में प्रदेश के 22 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बना है। लो प्रेशर सिस्टम अब आगे बढ़कर मध्य प्रदेश तक पहुंचा है। लो प्रेशर सिस्टम के असर से आज बारिश की सम्भावना जताई गई है।
जहां हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होगी। नए सिस्टम से दो दिन बारिश होने की संभावना है। जयपुर सहित 5 संभाग उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर संभाग में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश वाले 22 जिलों में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली आदि जिले शामिल हैं।
राजस्थान में मानसून इन इस बार जमकर मेहरबान हुआ। प्रदेश के ऐसा कोई जिला नहीं बचा जहां मूसलाधार बारिश का कहर नहीं बरपा हो। रेगिस्तान से लेकर पूर्वी राजस्थान तक हर जिला तरातर हो गया।
पूर्वी राजस्थान के प्रमुख बांध बीसलपुर, मोरेल और पांचना उफान पर आ गए। ऐसे में जब मानसून सीजन खत्म हो रहा हो लेकिन प्रदेश में मानसून अभी और ठहर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications