Monsoon in Rajasthan: राजस्थान में मानसून की 5 संभागों में एक साथ एंट्री, तेज बहाव में फंसे 50 पर्यटक
Monsoon entry in Rajasthan: मानसून 2023 ने राजस्थान में दस्तक दे दी है। कोटा व भरतपुर संभाग में जमकर बारिश हुई है। सूरजकुंड पर बरसाती पानी में फंसे पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने बचाया।
Monsoon in Rajasthan 2023: राजस्थान में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। साल 2023 में भले ही केरल में आठ दिन की देरी से दस्तक दी हो, मगर राजस्थान में समय पर आया है। वो भी प्रदेश के पांच संभागों में एक साथ एंट्री। रविवार को मानसून ने दस्तक देने के साथ ही जमकर बरसा है। (वीडियो नीचे)
मानसून की बारिश ने कोटा व भरतपुर संभाग को तर कर दिया। वहीं, अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में मानसून की पहली बारिश हुई। दौसा-कोटा में तीन-तीन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

उधर, उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ के सूरजकुंड धाम पर रविवार को 50 पर्यटक पानी के तेज बहाव में फंस गए। स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को रेस्क्यू किया। ये पर्यटक सूरजकुंड धाम के दर्शन करके पार्किंग में खड़े अपने वाहनों की ओर जा रहे थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई और रास्ते में काफी पानी आ गया। पर्यटक पानी में फंए। स्थानीय लोगों ने पानी में रस्सा डालकर उनको बचाया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार केरल से आया मानसून उत्तरी सीमा से गुजर रहा है। मानसून वेरावल, वल्लभ, विद्यानगर, उदयपुर, नारनौल, अंबाला और कटरा से गुजर रहा है। अगले दो दिन में राजस्थान के अलावा गुजरात, हरियाणा और पंजाब में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा की मानें तो मानसून अरब सागर से केरल होता हुआ आया है। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे आगामी चार-पांच दिन में राजस्थान में जोरदार बारिश की संभावना है।
राजस्थान में मानसून की बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली से हादसे भी हुए हैं। पाली, बारां और चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मानसनू की पहली बारिश से ज्यादा 78 एमएम दौसा जिले के मंडावर में हुई है। कोटा में 71 एमएम बारिश दर्ज की गई। अलवर व झालावाड़ में भी बारिश हुई।
कहां कितनी एमएम बारिश हुई?
श्रीगंगानगर- 109
अलवर -101
राजसमंद-98
सूरजगढ़- 82
थानागाजी-79
अजीतगढ़-73
भैंसरोडगढ़-73
कोटा- 68
रामगंजमंडी-66












Click it and Unblock the Notifications