'मेरी मां ने मुझे 10 लाख में बेच दिया है, बचा लो'
राजस्थान के जयपुर में एक मां ने 10 लाख रुपयों के लिए एक अपनी 13 साल की मासूम बेटी को बेच दिया। मासूम को खरीदने वाला शख्स 50 साल का अधेड़ था और वह उससे शादी करने जा रहा था।
राजस्थान के जयपुर में एक मां ने 10 लाख रुपयों के लिए एक अपनी 13 साल की मासूम बेटी को बेच दिया। मासूम को खरीदने वाला शख्स 50 साल का अधेड़ था और वह उससे शादी करने जा रहा था। बेटी को जब यह बात पता चली तो उसके पैंरो तले जमीन खिसक गई। मां ने पैसे लेकर 18 जून तो उसकी शादी कराने की योजना बना ली थी लेकिन बेटी ने हिम्मत दिखा ऐसा होने नहीं दिया।

मामला जयपुर के कालवाड़ गांव का हैं जहां की रहने वाली एक मां ने अपनी 13 साल की बेटी को गंगापुर सिटी में रहने वाले 50 साल के शख्स के हाथों बेच दिया। मां की योजना थी कि 18 जून को इन दोनों की शादी करा देंगे और फिर बेटी को हमेशा के लिए उस अधेड़ आदमी के साख भेज देंगे।
शादी से कुछ दिन पहले मां बेटी को लेकर गंगानगर सिटी गई, जहां उसे अपने बेचे जाने की बात पता चली। बेटी ने घर आकर इसके बारे में मकान मालिक को सूचना दी और डीएम, एसपी को पत्र लिखकर अपनी शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने समय पर पहुंचकर मां को हिरासत में ले लिया और मासूम को जयपुर की अपराजिता संस्था में भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications