Rajasthan: मोहम्मद यूनुस वापस बन गया परसाराम मेघवाल, आरोप-नौकरी के लिए जबरन हुआ धर्म परिवर्तन

Mohammad Yunus became Parasaram Meghwal: परसाराम मेघवाल राजस्‍थान के नागौर जिले के डीडवाना के गांव रामसाबास का रहने वाले है। कतर में नौकरी के दबाव में जबरन इस्‍लाम धर्म अपना लिया था।

Parasaram Meghwal religion conversion: राजस्‍थान में एक व्‍यक्ति की अपने धर्म में वापसी हुई है। वह मोहम्‍मद युनूस एक फिर परसाराम मेघवाल बन गया है। (वीडियो नीचे)

परसाराम मेघवाल राजस्‍थान के नागौर जिले के डीडवाना के रामसाबास का रहने वाला है। हिंदू धर्म से इस्‍लाम धर्म में और फिर वापस हिंदू धर्म में आने की इसकी कहानी बड़ी दिलचस्‍प है।

Parasaram Meghwal Mohammad Yunus

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परसाराम मेघवाल खाड़ी देश कतर की एक कंपनी में काम करता था। वहां उसे प्रमोशन के लिए एक परीक्षा देने को कहा गया। फिर पास हो जाने पर जबरन इस्‍लाम धर्म कबूल करवाकर उसका नया नाम मोहम्‍मद युनूस रखा गया।

हिंदू युवक के खाड़ी देश में धर्मांतरण का पता चलने पर राजस्‍थान के सीकर जिले में सांगलिया धूणी के पीठाधीश्‍वर ओमदास महाराज ने मोबाइल पर परसाराम मेघवाल से बात की।

तब परसाराम ने उनको जबरन इस्‍लाम धर्म कबूल करवाए जाने की जानकारी दी और हिंदू धर्म में वापस आने की इच्‍छा जताई। इस पर ओमदास महाराज ने टिकट की व्‍यवस्‍था करवाकर उसे दो दिन पहले भारत बुलाया।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में ओमदास महाराज ने बताया कि खाड़ी देश में रहने वाले राजस्‍थान के किसी कामगार के जरिए पता चला था कि परसाराम का जबरन धर्म परिवर्तन हुआ है।

Mohammad Yunus

फिर कतर के किसी मुस्लिम व्‍यक्ति ने भारत के मुस्लिम व्‍यक्ति को परसाराम के धर्म परिवर्तन का वीडियो भी भेजा था। वीडियो देखने के बाद परसाराम के धर्म परिवर्तन की पुष्टि होने पर उससे सम्‍पर्क करके भारत बुलाया।

बुधवार को सांगलिया धूणी आश्रम में यहां की परंपरा के अनुसार गायत्री मंत्रोच्चारण के बीच रक्षा सूत्र बांधकर उसकी हिंदू धर्म में वापसी करवाई है।

अब परसाराम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि कतर में डेढ़ लाख रुपए प्रतिमाह की नौकरी का प्रलोभन मिला था। इसके बाद प्रमोशन के नाम पर दबाव डालकर उसका धर्म परिवर्तन किया गया। अब सांगलिया धूणी पहुंचकर उसने वापस से अपनी सनातन संस्कृति को अपना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+