Rohit Bohra: कौन हैं MLA रोहित बोहरा, जिन्होंने राजस्थान विधानसभा में खोया आपा, देखें VIDEO
Rohit Bohra MLA Rajakhera: राजस्थान विधानसभा में धौलपुर के राजाखेड़ा से कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने आपा खो दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)
दरअसल, 19 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस सत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विधायक रोहित बोहरा मंत्री को टोकते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक रोहित बोहरा कह रहे हैं कि 'आप बीच में मत बोलिए। आप मंत्री हो सकते हैं। आपको बीच में बोलने का अधिकार नहीं है।'
Recommended Video
इतना बोलने के बाद भी विधायक बोहरा रुके नहीं और आपा ही खो दिया और अंगूली दिखाते हुए अभद्र भाषा में बोलने लगे 'चुप रहिए। चुप रहिए। चुप रह। मंत्री है तो क्या हुआ। बीच में मत बोलिए।'
उल्लेखनीय है कि रोहित बोहरा राजाखेड़ा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। साल 2018 में भाजपा के अशोक शर्मा और बाद 2023 में भाजपा के नीरज शर्मा को हराकर विधायक बने।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में रोहित बोहरा ने 89 हजार 120 वोट हासिल किए जबकि भाजपा के नीरज शर्मा को 73 हजार 563 वोट मिले। इसी तरह से साल 2018 में रोहित बोहरा ने 76 हजार 278 वोट और भाजपा के अशोक शर्मा ने 61 हजार 287 वोट पाए।
बता दें कि 30 मई 1966 को धौलपुर में जन्मे रोहित बोहरा की शादी शिवानी बोहरा के साथ हुई। इनके दो बच्चे हैं। रोहित बोहरा के पास एमबीए व बीकॉम की डिग्री है। इनके पिता का नाम प्रद्युम्न सिंह है।











Click it and Unblock the Notifications