Rajasthan News: मिजोरम से साइकिल पर 18 राज्यों की यात्रा पर क्यों निकला यह युवक, जानिए क्या है मिशन
Jaipur News: देश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक युवक साइकिल से 18 राज्यों के सफर पर निकला है। मिजोरम से होते हुए जयपुर पहुंचे जहां पर्यावरण प्रेमियों ने स्वागत भी किया ।
जयपुर में पर्यावरण संरक्षण और साइकलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिजोरम के वनलाला वमजवला वरते ने मिजोरम से जयपुर तक का सफर साइकिल से तय किया। वरते ने बताया कि मिजोरम राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत अखिल भारतीय साइकिल यात्रा कर रहा हूं।

राजस्थान के जयपुर में पर्यावरण संरक्षण और साइकलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिजोरम के वनलाला वमजवला वरते ने मिजोरम से जयपुर तक का सफर साइकिल से तय किया।
वरते ने बताया कि मिजोरम राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत अखिल भारतीय साइकिल यात्रा कर रहा हूं. इस राइड को राइड टू क्लीन एयर नाम दिया गया है।
यह जर्नी मैंने 25 जनवरी से शुरू की थी, जो अगस्त में पूरी होगी. इसमें 18 राज्यों का सफर मैं साइकिल से तय करूंगा।
इसमें त्रिपुरा, मेघालय, असम, झारखंड, वेस्ट बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरला, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल है।
मेरी पूरी जर्नी 16,300 किलोमीटर की है, जिसमें से मैं अभी तक 9900 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका हूं। अब मैं जयपुर से दिल्ली और फिर नॉर्थ इंडिया का सफर करूंगा।
जयपुर के बस्सी स्थित रामाज रिसॉर्ट के ऑनर मोहित टेलर और रिसॉर्ट टीम एवं निवाई से महावीर जैन, बबलू खंडेलवाल ने राजस्थानी परंपरा से साफा माला तिलक लगाकर स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications