शादी की बात चलते ही बेटी हुई लापता, पिता ने रखा 50 हजार का इनाम, लौटकर बोली-बनना है आर्मी ऑफिसर
दौसा। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लापता हुई यूपी की एक छात्रा सप्ताहभर बाद सकुशल मिल गई है। दौसा कोतवाली पुलिस ने उसे दस्तयाब किया है। छात्रा यूपी के मथुरा की रहने वाली है। जयपुर में रहकर पढ़ाई करने वाली यह छात्रा 14 अगस्त से लापता थी।

दौसा पुलिस के अनुसार प्रिया ने 12वीं में साइंस मैथ में अच्छे मार्क्स प्राप्त किए थे। इसके बाद से वह आर्मी ऑफिसर बनने का ख्वाब देखने लगी थी और जयपुर के हॉस्टल में रहकर तैयारी भी कर रही थी। इस बीच परिजनों ने उसकी शादी के लिए लड़का देखना शुरू कर दिया। इस बात से खफा होकर प्रिया गायब हो गई।
पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर ही बेटी तलाश की। सफलता नहीं मिली तो हाईवे पुलिस थाना मथुरा को सूचना दी और बेटी की तलाश करने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की। इधर, प्रिया की लोकेशन राजस्थान के दौसा जिले में आने पर मथुरा पुलिस ने सूचना दी, जिस पर दौसा पुलिस ने प्रिया को दस्तयाब किया। पुलिस ने उसके पिता को इनाम की राशि बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने और उसका आर्मी ऑफिसर बनने का ख्वाब पूरे करने में खर्च करने के लिए पाबंद किया।












Click it and Unblock the Notifications