Parivartan Yatra: जैसलमेर में BJP की परिवर्तन यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्‍थान के जैसलमेर में हैं। यहां रामदेवरा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण को हरी झंडी दिखाई।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से परिवर्तन संकल्‍प यात्रा निकाली जा रही है, जो सवाई माधोपुर से शुरू हुई और अब परिवर्तन संकल्प यात्रा के तीसरे चरण का आगाज आज सोमवार को जैसलमेर के रामदेवरा से हुआ है।

यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की। पोकरण रोड स्थित पर आम सभा को सम्बोंधित किया।

BJP Parivartan Yatra Rajasthan

इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ समेत कई नेता मौजूद रहे।

बता दें कि जैसलमेर जिले के रामदेवरा से शुरू हो रही तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा 18 दिन में दो हजार 574 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा जोधपुर संभाग, अजमेर और नागौर जिलों के 51 विधानसभाओं क्षेत्रों में जाएगी।

Parivartan Yatra BJP

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में यात्रा का समापन होगा। रामदेवरा से शुरू परिवर्तन यात्रा में आने वाले वीआईपी और वीवीआईपी के लिए क्षेत्र में 4 हेलीपैड तैयार किए गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए सभा स्थल के पास ही हेलीपैड तैयार किया गया था।

रामदेवरा रोड पर स्थित पैनोरमा के समीप हेलीपैड तैयार किया गया है। एक अतिरिक्त हेलीपैड सीमा सुरक्षा बल ने तैयार किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए राजकीय महाविद्यालय पोकरण परिसर में हेलीपैड तैयार किया गया। रामदेवरा में जाट धर्मशाला के पास भाजपा की परिवर्तन यात्रा की सभा भी हुई।

BJP Parivartan Yatra Rajasthan

सभा को सम्‍बोधित करते हुए केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पानी के लिए दिए गए पैसे में राजस्‍थान सरकार ने भ्रष्‍टाचार किया है। यह लूट की सरकार है। किसान को लूट रही है। फसल बीमा योजना में घोटाला किया जा रहा है। पेपर लीक के कारण भविष्‍य को अंधकार में ले जाया जा रहा है।

उधर, भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा-1 का आज तीसरे दिन हिण्डौन विधानसभा से प्रारंभ होकर करौली पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यात्रा के क्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने आमसभा को संबोधित कर राजस्थान की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+