MiG-21 Crash Jaisalmer LIVE : फैजाबाद के पायलट हर्षित सिन्हा शहीद, 3 लोगों ने बयां किया आंखों देखा हाल
जैसलमेर, 25 दिसमबर। भारत-पाकिस्तान पर राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात करीब आठ बजे भारतीय वायुसेना का MiG-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा शहीद हो गए।

पायलट हर्षित सिंह यूपी के रहने वाले थे
पायलट सिन्हा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के रहने वाले थे। मिग-21 के क्रैश होने से विमान व पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उनमें आग लग गई।

नियमित अभ्यास के लिए भरी उड़ान
बता दें कि भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा रात ने रात को जैसलमेर वायुसेना स्टेशन से मिग-21 फाइटर जेट में नियमित अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी।

सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क में विमान क्रैश
थोड़ी ही देर बाद वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से 70 किलोमीटर दूर सैम पुलिस थाना इलाके में स्थित सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क में विमान क्रैश हो गया। यह जगह पाकिस्तान बॉर्डर के पास है। पूरा एरिया भारतीय सेना के कंट्रोल में है।

तुरंत मौके पर पहुंचे थे पूर्व सरपंच
प्रत्यक्षदर्शी व बीदा का पूर्व सरपंच लियाकत अली कहते हैं कि विमान क्रैश होने की घटना रात करीब साढ़े आठ बजे डीएनपी के सुदासरी क्लोजर में घटी। हमें सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पायलट के शरीर के अंग पड़े थे और विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर उसमें आग लगी हुई थी।

रेंजर ने बयां किया खौफनाम मंजर
DNP क्षेत्र के रेंजर नखताराम कहते हैं कि बीती रात आठ बजकर 20 मिनट पर मैं सुदासरी चौकी पर खड़ा था। हमारी नागादड़िया चौकी तरफ मिग-21 को हवा में क्रैश होते देखा। थोड़ी ही देर में विमान का मलबा तीन से चार किलोमीटर एरिया में बिखर गया।

चारों तरफ विमान के टुकड़ों में लगी थी आग
नखताराम के अनुसार चारों तरफ टुकड़ों में आ लगी हुई थी। मैं मौके पर पहुंचा। फिर एक घंटे के अंदर ही वहां एयरफोर्स, पुलिस, प्रशासन, वन विभाग की टीम भी आई और बचाव कार्य में जुटी।

पायलट को खोने पर हुआ दुख
गुलाम रसूल कहते हैं कि मिग-21 विमान क्रैश हुआ तब मौके पर सबसे पहले पहुंचाने वालों में से वो भी एक हैं। इन्हें दुख है कि हादसे में हमने बहादुर पायलट को खो दिया। 40 मिनट के दौरान प्रशासन की टीम भी वहां पहुंच गई थी। वायुसेना आने के बाद हम उनकी मदद के लिए मौके पर ही रहे।
जैसलमेर के पास प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटना में पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा जी की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Avinash Joshi (@ajrajbjp) December 25, 2021
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे। pic.twitter.com/TNSUKsWWgN












Click it and Unblock the Notifications