राजस्थान के 8 जिलों में मौसम विभाग का यलो अलर्ट, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather News: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की खबर है। प्रदेश के 8 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर आंधी के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान के कुछ शहरों में आंधी, बारिश और ओलवृष्टि का दौर चला। कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई अब मौमस विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी अंदेशा जताया है कि तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

meteorological-departments-yellow-alert-in-8-districts-of-rajasthan-rain-with-storm

राजस्थान में सोमवार को कुछ जगहों पर आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर चला। कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार माउंट आबू, सीकर के लोसल और मालपुरा में बारिश के साथ ओले गिरे।

इसके अलावा कुछ जिलों में बारिश हुई, इससे दिन के तापमान में राहत मिली। अब मौसम विभाग ने 15 मई को प्रदेश में कुछ जिलो में हीटवेव का अलर्ट का अलर्च जारी किया है साथ ही करीब 8 जिलो में अंधड़ और बारिश की सम्भावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटों में राज्य के कुछ भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी।

15 मई को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। 18 जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान जालोर में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान के 8 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर के 8 जिले नागौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के साथ-साथ आसपापास जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम के मिजाज में उथल-पुथल देखी जाएगी। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। आने वाले 4 से 5 दिनों में ऐसे हालात बन सकते हैं। कहीं-कहीं तेज बारिश और आंधी का भी असर देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+