Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 7 दिन यह रहेगा प्रदेश में तापमान
Rajasthan Weather News: राजस्थान में 16 मार्च से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है, मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है, ऐसे में एक बार फिर यहां का मौसम का हाल बदलने वाला है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी की है।

राजस्थान के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इसी के साथ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी आज प्रदेश से विदा हो गया है।
पिछले 24 घंटे के तापमान की बात की जाए तो, प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 9 से 19 डिग्री के मध्य बना रहा।
फलोदी, अंता-बांरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। करौली, डूंगरपुर, कोटा, भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहा।
जालौर, बाड़मेर, धौलपुर चित्तौड़गढ़, जयपुर, वनस्थली,आबू रोड, डबोक का अधिकतम तापमान पहुंचा 32 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है।
संगरिया का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया, फतेहपुर, माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस पास बना रहा है, सीकर का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 7 दिन प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की पूरी संभावना है। इसी के साथ दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के संकेत मौसम विभाग की ओर से मिल रहे है। कुल मिलाकर कहा जाए तो अगले 7 दिन प्रदेश के तापमान में वृद्धि होना तय है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा, इसके बाद गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर सकती है।
प्रदेश के मौसम ने करवट बदल ली, जिसके चलते सर्दी की विदाई हुई और गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। इसके अलावा राज्य के बीकानेर, गंगानगर, फतेहपुर के साथ आसपास के जिलों के रात के पारा 2 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
आपकों बता दें कि 13 मार्च यानी बुधवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि शेखावाटी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी आज भी दर्ज की जा सकती है। इसके बाद गर्म हवाओं के असर से राजस्थान में 16-17 मार्च से गर्मी तेज होने लगेगी। इससे यहां का पारा 30 डिग्री या इससे ऊपर जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications