Rajasthan Weather News: राजस्थान के कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी,क्या इस बार देरी से आएगा मानसून ?
Rajasthan Weather News: राजस्थान में हीट वेव और लू से आमजन को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से हीट वेव और लू का अलर्ट जारी किया है।
भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के कई इलाकों में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में लू के लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना जताई है।

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।
Recommended Video
बीते 24 घंटों में प्रदेशा का सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अगले 48 घंटे में बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी के बीच बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
सबसे ज्यादा बारिश छह मिलीमीटर बसेड़ी, धौलपुर में दर्ज की गयी है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। कोटा, जोधपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं रात में गर्मी दर्ज की गई।
राजस्थान के इन हिस्सों में लू की चेतावनी
इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की। कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना है।
अगर मानसून की बात करें तो सोमवार को ताजा आकलन के मुताबिक मानसून 20 जून तक राजस्थान की सीमाओं को छूने के अनुमान से काफी पीछे है।
सोमवार को मानसून ने गुजरात में दस्तक दी है। जिसके आधार पर अनुमान लगाया गया है कि गुजरात और राजस्थान के बीच की दूरी तय करने में मानसून को ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। संभावना है कि पिछले साल की तरह इस साल भी मानसून 25 जून तक दक्षिणी राजस्थान से प्रवेश करेगा।












Click it and Unblock the Notifications