Rajasthan News: मौसम विभाग का कई जिलों में यलो और ओरेंज अलर्ट, जानिए आज कहा है भारी बारिश

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून ने इस साल ऐसा डेरा डाला है कि विदा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज फिर से प्रदेश के कई जिलों में ओरेंज और यलो अलर्ट मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने जारी किया है।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने आज फिर से अलर्ट जारी कर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव होने की सम्भावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 29 सितंबर तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा। इन सब जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

meteorological-department-has-issued-yellow-and-orange-alert-in-many-districts-of-rajasthan

मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा और करौली जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। सम्भावना जताई है कि मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही टोंक, सवाईमाधोपुर, अलवर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी कर हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना जताई है।

अगले दो दिन हाल-ए-मौसम : जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 27 सितंबर को 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर और पाली में बारिश हो सकती है।

28 सितंबर को 24 जिलों में बारिश के आसार रहेंगे। अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, उदयपुर, जालोर और पाली जिला शामिल है।

हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मानसून के विदा होने के बाद तापमान में तेज उछाल आया है। क्षेत्र के कई जिलों में तापमान या तो 40 डिग्री के पार चला गया या फिर आसपास दर्ज किया गया है।

इस दौरान सर्वाधिक तापमान बीकानेर जिले में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर में 40.6, फलौदी में 40.04, फतेहपुर में 40.2, जैसलमेर में 39.07, बाड़मेर में 39.06, जोधपुर में 39.05, जालोर में 39.03 और चूरू में 39.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+