Weather News: राजस्थान में आज मौसम विभाग का 14 जिलों में यलो अलर्ट, जानिए कहां हो रही मूसलाधार बारिश
Rajasthan Weather Update News: राजस्थान में मानसून का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है । हालांकि प्रदेश के कई जिलों में बिते दिनों से उमस और गर्मी से आमजन बेहाल नजर आ रहा है।
आज एक बार फिर से राजस्थान के 14 जिलों में मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से झमाझम बारिश होगी।
हालांकि मौसम विभाग के अलर्ट के साथ ही जयपुर, टोंक, बूंदी सहित कई जिलों में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अल सुबह से ही जयपुर में भी बारिश का दौर चल रहा है। वहीं टोंक, बूंदी, सवाईमाधोपुर, चूरू,सीकर, भरतपुर, धौलपुर में भी बारिश हो रही है।

कई जिलों से जानकारी मिल रही है कि झमाझम बारिश होने से कई निचली बस्तियों,कॉलोनियों और सड़कों पर पानी भर गया है और जल भराव के हालात हो गए है।
मौसम केंद्र जयपुर ने सीकर, फतेहपुर के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज किया है। माउंट आबू, गंगानगर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र जयपुर में आज के लिए अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जैसलमेर,बाड़मेर,चूरू,हनुमानगढ़ जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
जयपुर, जयपुर शहर, दौसा,सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी,बारां,कोटा,चुरू,सीकर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़,भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट है,वहीं इस समय हवाओं की रफ्तार 20 से 30kmph होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर बने हुए कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने के कारण और परसंचरण तंत्र में बदलने से भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश,तो वहीं कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) July 25, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक, सर्वाधिक बारिश धौलपुर के सरमथुरा में 121एमएम दर्ज की गई है। इसके साथ ही अलवर शहर में 66, बहादुरगढ़ में 96, राजगढ़ में 85, मालाखेड़ा में 56, सिलीसेढ़ में 50, जयसमंद में 42, थानागाजी में 42, बारां के छबड़ा में 78 मिमी बारिश दर्ज की गई।
गुढ़ाचंद्रजी में 51, हनुमानगढ़ में गोलुवाला में 51, पल्लू में 50, जयपुर के शाहपुरा में 76, मारू की ढाणी में 47, खैरथल में 57 और मंडावर में 68 MM बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications