लड़की को भेजे एक मैसेज ने ले ली गणपत सिंह की जान, जानिए ऐसा क्या लिख दिया था?
राजस्थान के बाड़मेर में मोबाइल पर कथित तौर भेजे गए एक मैसेज ने युवक की जान ले ली। पुलिस को शव घटना स्थल से 70 किलोमीटर दूर कुएं में पड़ा मिला है। मामला बाड़मेर जिले के सदर पुलिस थाना इलाके के गांव नेहरों की नाडी हरदनपुरा बिसरणियां का है।

मीडिया से बातचीत में एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि नेहरों की नाडी हरदनपुरा बिसरणियां गांव निवासी गोगाराम का बेटा गणपत सिंह बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रहता था। वह फोटोग्राफी का काम करता था। शुक्रवार रात को अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शनिवार को आरोपियाों की निशानदेही पर कुएं से उसका शव बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गणपत द्वारा आरोपी की बहन को गलत मैसेज करने की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। शव गांव हरदनपुरा के कुएं से बाहर निकलवाकर मुर्दाघर में रखवाया और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुरखाराम, कैलाश और हरलाल को हिरासत में लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी भैराराम अभी फरार है।












Click it and Unblock the Notifications