सगाई से मना करने पर छोटे भाई के बाल-मूंछ काटे, जुर्माना नहीं भरा तो पूरे गांव को ही समाज से निकाला
Meena Mahapanchayat Rajasthan: राजस्थान के करौली में अजीब मामला सामने आया है। एक परिवार को समाज से बहिष्कार कर दिया गया। वजह यह है कि बड़े भाई की गोद भराई में गए छोटे भाई की मूंछ व बाल काटने के मामले में 'खाप पंचायत' ने 'तालिबानी' फरमान जारी किया है।
पूरे गांव के समाज से बाहर निकालने का यह मामला राजस्थान के करौली जिले का है। खबर है कि करौली जिले के करीरी से नादौती के गांव रोंसी में बड़े भाई की गोद भराई में गए छोटे भाई की मूंछ व बाल काटने के मामले में जुर्माना नहीं भरने पर मीणा महापंचायत ने रोंसी गांव बहिष्कार कर दिया।

दैनिक भास्कर अखबार में छपी खबर के अनुसार जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर गांव के 41 लोगों की कमेटी ने ने सोमवार रात को पंचायत में यह फैसला लिया और रोंसी गांव को समाज से बहिष्कृत करके बेटी का रिश्ता बंद करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि टोडाभीम इलाके के गांव करीरी के भैरव बाबा कुश्ती दंगल मैदान में 27 जनवरी को हुई मीणा महापंचायत में रोंसी के बेटी पक्ष के लोगों को दोषी ठहराया था और मूंछ-बाल काटने वालों पर 11 लाख का जुर्माना लगाया, जो एक माह में भरना था। महापंचायत की अध्यक्षत रामनिवास चौधरी ने की।












Click it and Unblock the Notifications