रिपेयरिंग करते समय अचानक चलने लगा ट्रैक्टर, टायर के नीचे दबने से मिस्त्री की मौत
बारां। राजस्थान के बारां जिले के सीसवाली में मिस्त्री की दुकान पर ट्रैक्टर की रिपेयरिंग करते समय एक अचानक ट्रैक्टर चालू हो गया, जिससे ट्रैक्टर के नीचे कार्य कर रहे मिस्त्री किशनलाल की मौत हो गई। सीसवाली थानाधिकारी रतन सिंह भाटी का कहना है कि किशन मीणा निवासी कुण्डला सीसवाली में एक मिस्त्री की दुकान पर अपने ही ट्रैक्टर के नट बोल्ट रिपेयरिंग करा रहा था।

अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। वह नीचे नट बोल्ट टाइट कर रहा था और अचानक ऊपर से टायर निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे सीसवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाइश कर परिजनों को शांत करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications