Rajasthan: कौन है लड़की मैरी, जो 14 साल पुराने प्‍यार के लिए 5 हजार KM दूर से आई, मुकेश से करेगी लव मैरिज

Rajasthani Boy Philippines Girl Love Story: राजस्‍थान में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जिस पर 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई' वाला गाना सटीक बैठता है। शायद यही वजह है कि 34 साल की युवती मैरी अपना 14 साल पुराना प्‍यार पाने के लिए 5000 किलोमीटर चली आई।

यह प्रेमी कहानी राजस्‍थान के बूंदी निवासी मुकेश शर्मा (40) व फिलीपींस के सिपुऊ प्रांत के लिलुअन की मैरी(34) की है। बूंदी जिले के ऊंदलिया की डूंगरी के रहने वाले मुकेश पुत्र पितांबर शर्मा को 14 साल पहले फिलिपींस की मैरी पुत्री जैरी मेइसा से जान-पहचान हुई थी।

Mukesh Mary Love Marriage Rajasthan

शुरुआत फेसबुक पर चैटिंग से हुई थी, जो बाद में दोस्‍ती व प्‍यार में बदल गई। 14 साल तक दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। प्‍यार परवान चढ़ा तो तो दोनों ने शादी का फैसला लिया। अपने-अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिवार की रजामंदी के बाद मैरी ने फिलीपींस से बूंदी आने की तैयारियों में जुट गई।

मैरी अपने परिवार की सहमति से एक माह के टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब से मुंबई व कोटा होते हुए बूंदी आ गई। बुधवार को बूंदी पहुंचने पर मैरी का गाजे-बाजे से स्‍वागत किया गया। शुक्रवार को दोनों पुलिस सत्यापन के लिए थाने पहुंचे। अब दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

मीडिया से बातचीत में मुकेश ने बताया कि उसे उम्‍मीद थी कि उसका प्‍यार मैरी उससे शादी करने के लिए जरूर आएगी। 14 साल बाद यह सपना हकीकत होने जा रहा है। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्‍या ही हो सकती है?

बूंदी के लड़के से शादी करने के लिए विदेश से लड़की यहां आने की सूचना पूरे शहर में फैल गई। मुकेश के घर लोगों को जन सैलाब उमड़ा। हर कोई मैरी व मुकेश के प्‍यार को मिसाल देते दिखे। विवाह बंधन से बंधने से पहले मैरी बूंदी पहुंची तो मुकेश के परिवार वाला में भारी उत्साह नजर आया। मैरी का स्वागत सत्कार करने के साथ ही ढोल नगाड़े के साथ गृह प्रवेश करवाया।

मुकेश के अनुसार मैरी से शादी करने के बाद वह भी उसके साथ अपने ससुराल फिलीपींस जाकर आएगा। शादी से पहले ही जाना चाहता था, मगर वीजा नहीं मिल पाया। ऐसे में मैरी ही यहां आ गई। स्‍नातक की पढ़ाई कर चुका मुकेश बूंदी की शिव कॉलोनी में जनरल स्टोर की दुकान चलाता है।

बूंदी एएसपी उमा शर्मा के अनुसार मामला विदेशी से लड़की से शादी का है। ऐसे में मैरी और मुकेश से कुछ जरूरी दस्‍तावेज सदर पुलिस थाने में जमा करवाए हैं। मुकेश से "सी" फार्म की सारी फॉर्मलेटीज पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मैरी के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+