भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच राजस्थान बॉर्डर से आई बड़ी खबर, सतर्क हो गईं सुरक्षा एजेंसियां
Jaisalmer News, जैसलमेर। पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक के बाद से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव है। पाक के नापाक मंसूबों का उसको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवान सतर्क हैं।

इस बीच राजस्थान के जैसलमेर से लगती इंटरनेशल बॉर्डर एरिया में तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ गया है। ये तीनों भारतीय सेना की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। इनसे पहले जैसलमेर के ही लाठी पुलिस थाना इलाके से गुजर रही बस में से एक संदिग्ध को पकड़ा गया था।

5 मोाबाइल व 11 सिम बरामद
उसके पास पांच मोबाइल और 11 सिम कार्ड बरामद हुए थे। दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात पैदा होने और संदिग्ध के पकड़े जाने का सिलसिला जारी रहने से सुरक्षा एजेंसियां अधिक सतर्क हो गई हैं। जैसलमेर के मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अमरसिंह रतनू ने बताया कि पकड़े गए तीनों संदिग्ध आर्मी के मूवमेंट की फोटोग्राफी कर रहे थे। मोहनगढ़ पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी है। बाद में इन्हें सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा जाएगा।

संदिग्धों से जेआईसी करेगी पूछताछ
संदिग्धों के मोबाइल में संवेदनशील जानकारी बताई जा रही है। जैसलमेर में गत चार दिन में सात संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। भारत-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी है। संदिग्ध से जैसलमेर में अब JIC पूछताछ करेगी। भारत-पाक बीच चल रहे तनाव के कारण पूरे बॉर्डर इलाके में हाई अलर्ट जारी है। लिहाजा पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सर्तक हैं।

सेना ने टोका तो भागने लगे
सोमवार को सुबह मोहनगढ़ के पीटीएम चौराहे के पास सेना का मूवमेंट हो रहा था। उसको तीन लोग अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करने लगे। सेना के अधिकारियों ने जब उनको ऐसा करते देख मना किया तो वे तीनों ही वहां से भागने लगे। शक होने पर सेना के अधिकारियों ने उनको अपने कब्जे में ले लिया और जैसलमेर स्थित सदर थाने के सुपुर्द कर दिया। वहां से उनको मोहनगढ़ थाने भिजवा दिया गया। मोहनगढ़ थाने में तीनों से कड़ाई से पूछताछ चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications