ऊंट पर सवार होकर आए MP राजकुमार रोत ने प्रकृति के नाम पर ली शपथ, हनुमान बेनीवाल ने लगाए तेजाजी के नारे

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी कई सांसदों ने शपथ ली, इनमें राजस्‍थान के भी सांसद शामिल हैं। लोकसभा में राजस्‍थान के सांसदों का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

राजस्‍थान के बांसवाड़ा से भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) सांसद राजकुमार रोत ऊंट पर सवार होकर संसद पहुंचे और ईश्वर की बजाय प्रकृति और पूर्वजों की शपथ ली।

Many MPs from Rajasthan took oath

उधर, नागौर से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्‍थानी लहरिया की पगड़ी पहनकर शपथ ली और शपथ लेने के बाद लोकसभा में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए।

लोकसभा में राजस्‍थान के अन्‍य सांसद

अमराराम

सीकर से माकपा सांसद अमराराम राजस्‍थान हाउस से ट्रैक्‍टर में सवार होकर संसद पहुंचे थे और हाथ में संविधान की कॉपी लेकर शपथ ली।

मन्‍नालाल रावत

उदयपुर से भाजपा सांसद मन्‍नालाल रावत ने संस्कृत में शपथ ली।

राहुल कस्‍वां

चूरू से कांग्रेस सांसद राहुल कस्‍वां ने भी शपथ ली और शपथ लेने के बाद कस्‍वां ने जय जवान, जय किसान, जय संविधान का नारा लगाया। फिर कस्‍वां कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणगोपाल व दीपेंद्र हुड्‌डा से हाथ मिलाया।

कुलदीप इंदौरा

श्रीगंगानगर से कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा ने शपथ लेने से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को नमस्‍कार किया। फिर शपथ ली। मेघवाल इंदौरा के पड़ोसी जिले बीकानेर से भाजपा सांसद व केंद्र में मंत्री हैं।

दुष्‍यंत सिंह

राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे व झालावाड़-बारां से सांसद दुष्‍यंत सिंह ने शपथ ली और उसके बाद मध्‍य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा माई, राजस्‍थान व झालावाड़-बारां के जयकारे लगाए।

इन्‍होंने भी ली शपथ

महाराणा प्रताप वंशज व राजसमंद से भाजपा सांसद महिमा कुमारी सिंह मेवाड़, झुंझुनूं से कांग्रेस सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, भीलवाड़ा से भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल, पाली से भाजपा सांसद पीपी चौधरी, जालोर-सिरोही से भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी, दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा, जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद राव राजेंद्र सिंह, भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव, टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने भी शपथ ली।

ये सांसद बने गए मंत्री

राजस्‍थान के बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। चारों मंत्रियों ने पहले दिन ही शपथ ले ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+