कांग्रेस की जनसभा में कटी कई नेताओं की जेब, हाथ लगा जेब कतरा तो कर डाली धुनाई

Bharatpur News in Hindi , भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में इन दिनों लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार चल रहा है, जहां जेब कतरों की भी मौज हो रही है। गुरुवार को भरतपुर में कांग्रेस की जनसभा के दौरान जेब कतरों ने दो नेताओं की ही जेब काट डाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक जेब कतरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

bharatpur, rajasthan, lok sabha elections 2019, congress rally,

जानकारी के अनुसार डीग उपखण्ड के गाँव जनूथर में कांग्रेस की जनसभा हुई थी, जिसमें मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने सभा को सम्बोधित किया, लेकिन तभी पता चला कि कांग्रेस के दो नेताओं की जेब कट गई। उनके रुपए चोरी हो गए। नेताओं की जेब कटने की बात से जनसभा के माहौल अफरा-तफरी मच गई। इस बीच एक जेब कतरा कार्यकर्ताओं क हत्थे चढ़ गया, जिसकी जमकर धुनाई कर डाली और फिर उसे कमरे में बंद कर दिया। जबकि दूसरा जेब कतरा वहां से भाग गया। सभा के दौरान पर्यटन मंत्री का लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा था।

उसी दौरान नगर शहर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा और हाथीजर निवासी गिर्राज सिंह की जेब कटी है। पकड़े गए जेब कतरे से कांग्रेसी नेता गिर्राज सिंह की जेब से चुराए गए 18 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। जबकि नगर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा के रुपए नहीं मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+