Rajasthan News: विधानसभा उपचुनाव में दौसा का क्या होगा ? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुरू की यह तैयारी
Rajasthan Assembly By-election: राजस्थान में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल सहित दिग्गज नेताओं ने दौसा पहुंच पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।
विधानसभा उपचुनाव तैयारी के लिए भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करने आए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित भाजपा प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।

नवंबर महीने में प्रस्तावित विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार करने की शुरूआत कर दी है। इसमें डॉ. किरोडी लाल मीणा व जिले के सभी विधायकों, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बंद कमरे में एक-एक कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बुलाया और उनसे फीडबैक लिया। मीडिया से रूबरू प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी।
आपकों बता दें कि विधानसभा चुनावों में दौसा सीट पर करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव में भी यहां भाजपा को बुरी तरह शिकस्त खानी पड़ी थी। ऐसे में आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी पूरा जोर लगा रही है।
इसके लिए अभी से बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। इस सीट को फतेह करने के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए 3 महीने पहले ही राष्ट्रीय महासचिव, सचिव और प्रदेश अध्यक्ष जैसे दिग्गज नेताओं ने दौसा में मोर्चा संभाल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications