Ground Report: दौसा लोकसभा सीट पर मंडी पल्लेदारों और किसानों के मन की बात, इस बार कन्हैया या मुरारी
Ground Report Dousa Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की हॉट सीट बनी दौसा में भाजपा के कन्हैयालाल और कांग्रेस के मुरारी में आमने सामने का घमाशान शुरू हो गया है।
एक ओर इस सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की प्रतिष्ठा लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा से जसकौर मीना का टिकट काटकर कन्हैयालाल को दिया गया है।
भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशी गांव से शहर तक देर रात तक मतदाताओं के बीच जाकर जमकर दौड़ भाग करने में लगे है। लेकिन इन मतदाताओं के मन में कौन है यह जानने की कोशिश की हमारी वन इंडिया डॉट कॉम की टीम ने ।

दौसा लोकसभा सीट के लालसोट शहर की कृषि उपज मंडी में किसानों और पल्लेदारों के बीच जाकर उनका मन टटोल कर जाना कि आखिर उनके मन में क्या है।
किसानों ने जहां मोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियों को लेकर जमकर विरोध जताया तो वहीं पल्लेदारों ने भी बेरोजगारी की पीड़ा सुनाई। किसानों ने तो यहां तक कहा कि पिछले 10 साल के कार्यकाल में एक भी किसान की ना तो आय बढ़ी ना दोगूनी हुई।
Recommended Video
किसानों ने बताया कि विधानसभा चुनावों में सभी ने भाजपा को वोट दिए थे लेकिन इस बार किसानों का मूड बदल गया है। इस बार किसान कांग्रेस को वोट देंगे। ना तो किसानों के खातों में पैसे डाले गए । मोदी सरकार ने जो भी वादे किए उनमें से आधे भी पूरे नहीं हुए।
ना तो 15 लाख रूपए किसानों के खातों में डाले गए ना किसानों की गरीबी दूर हुई। इस बार कांग्रेस के मुरारी लाल मीना को जिताएंगे। पानी की समस्या को लेकर भी किसानों ने पीड़ा सुनाते हुए कहा कि ना तो चम्बल की नहर का पानी मिला है ना ही कोई ओर इंतजाम हुए ।
एक दूसरे किसान ने बताया कि ना तो रोड़ है सभी रोड़ टूट रही है। किसानों का एक भी वादा पूरा नहीं किया। समस्या बहूत सारी है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
किसान ने फसल के भाव को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ना तो पानी मिला ना फसल का भाव ।
एक पल्लेदार ने तो सीधा सट्ट कह दिया कि इस बार वोट कांग्रेस को देंगे भाजपा की सरकार ने तो सिर्फ बेरोजगारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications