New Year 2023 मनाने राजस्‍थान आए मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर रणथंभौर में तलाशते रहे टाइगर

नववर्ष 2023 का जश्‍न मनाने के लिए राजस्‍थान दुनियाभर के लोगों की पसंदीदा जगह है। राजस्‍थान के सवाई माधोपुर पहुंचकर रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ देखना भी काफी रोमांचित कर देने वाला है।

Malaika Arora Arjun Kapoor

साल 2022 का आज आखिरी दिन है। अगला सूरज 2023 का होगा, जो ढेरों नई उम्‍मीदें लेकर आएगा। हर जगह न्‍यू ईयर के जश्‍न की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा व अभिनेता अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने नए साल का जश्‍न मनाने के लिए राजस्‍थान को चुना। राजस्‍थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में जीप सफारी का आनंद उठाया और यहां के जंगल में टाइगर को तलाशते रहे। बता दें कि तीनों बॉलीवुड सेलीब्रिटी दो अलग-अलग जिप्सियों में सवार होकर सुबह की पारी में रणथंभौर राष्‍ट्रीय उद्यान भ्रमण पर निकले।

Recommended Video

    Malaika-Arjun Relationship: Malaika Arora और Arjun Kapoor करनेवाले हैं शादी ? | वनइंडिया हिंदी*News

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक जिप्सी में सवार होकर रणथम्भौर के जोन चार में भ्रमण पर गए। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भ्रमण के दौरान जंगल में टाइगर को खोजते नजर आए, लेकिन उन्हें कहीं भी बाघों के दीदार नहीं हुए। ऐसे में ये दोनों बॉलीवुड सितारे निराश होकर जंगल से वापस लौट आए।

    Malaika Arora Arjun Kapoor

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से अलग जोन तीन के भ्रमण पर पत्‍नी नताशा के साथ निकले अभिनेता वरूण धवन को बाघिन रिद्धी यानि टी-124 के दीदार हुए। वरूण धवन ने करीब पांच से दस मिनट तक बाघिन की अठखेलियों को निहारा। बाघिन की अठखेलियां देखकर वह रोमांचित हो उठे और उन्होंने बाघिन की अठखेलियों को कैमरे में कैद किया।

    उल्‍लेखनीय बॉलीवुड के सितारों समेत कई जानी मानी हस्तियां सवाई माधोपुर में नववर्ष 2023 का जश्‍न मनाने के लिए आए हैं। रणथम्भौर रोड स्थित पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं। बॉलीवुड के तीनों सितारों का शाम की पारी में भी रणथम्भौर पार्क भ्रमण का कार्यक्रम बताया जा रहा है। हालांकि वन विभाग की ओर से अब तक इस संबंध में पुष्टि नहीं की जा रही है। होटल प्रबंधन की ओर से उनके शाम की पारी में पार्क भ्रमण पर जाने की संभावना को देखते हुए तैयारी की गई है।

    Rajasthan में यहां मना सकते हैं Happy New Year 2023

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+