Ajmer News:महाराणा प्रताप सेना ने लिखा सीएम को पत्र, दरगाह में रुद्राभिषेक की मांगी अनुमति
Rajasthan News: महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर अजमेर दरगाह मे रुद्राभिषेक करने की अनुमति मांगी है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल मे शनिवार को दो युवकों ने बोतल अंदर ले जाकर जल गिराया था और ताजमहल को तेजो महल बताते हुए जलाभिषेक का दावा किया था । इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत मे लिया था।
यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह में रुद्राभिषेक करने की अनुमति देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा गया है।

महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने ताजमहल की घटना के बाद कल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए अजमेर दरगाह में रुद्राभिषेक करने की अनुमति मांगी है।
पत्र मे राजवर्धन सिंह परमार ने लिखा है कि महाराणा प्रताप सेना ने राजस्थान प्रदेश में दो बार जन जागरण यात्रा कर लोगो की अजमेर दरगाह पर राय जानी है। उनके अनुसार भी अजमेर में स्थित दरगाह, दरगाह भी हमारा पवित्र हिंदू मंदिर है।
परमार ने पत्र मे लिखा कि इस सावन के पवित्र महीने में महाराणा प्रताप सेना अजमेर मे स्थित दरगाह जहां हमारा पवित्र शिव मंदिर है, वहां रुद्राभिषेक करना चाहती है। उन्होंने पत्र के माध्यम से आवश्यक अनुमति देने व समय तथा दिनांक बताने का अनुरोध किया है।
उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार अजमेर में स्थित दरगाह में हिंदू शिव मंदिर होने का दावा कर चुके हैं और इसकी एएसआई सर्वेक्षण करने की मांग मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से पत्र के माध्यम से कर चुके हैं ।












Click it and Unblock the Notifications